27.8 C
Mumbai
Thursday, July 2, 2026
होमराजनीतिSakinaka Rape case: पवई पुलिस थाने के सामने BJP का प्रदर्शन

Sakinaka Rape case: पवई पुलिस थाने के सामने BJP का प्रदर्शन

Google News Follow

Related

मुंबई। साकीनाका इलाके में दिल्ली की निर्भया जैसी रेप कांड की वारदात से सनसनी मच गई है। शनिवार को पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। रविवार को इस घटना के विरोध में विधानपरिषद में विरोधी पक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाइयों द्वारा पवई पुलिस थाने के समक्ष जमकर राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।

ज्ञात हो कि नौ सितंबर की रात साकीनाका के खैरानी रोड पर एक ३२ वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दस सितंबर को प्रकाश में आया। उसकी बाद पीड़ित महिला को उपचार के लिए घाटकोपर के राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उक्त महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि नौ साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसे वारदात की पुनरावृत्ति देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हो जाने से अनेक राजनीतिक दलों की तरफ से प्रदर्शन शुरू किया गया है।

रविवार को पवई पुलिस थाने के सामने विधानपरिषद में विरोधी पक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से भाजपा की महिला विधायक मनीषा चौधरी, नगरसेविका आशा सुभाष मराठे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषम सावंत, भाजपा नेता शुभ्रांशु दीक्षित, नगरसेवक प्रकाश मोरे, साधना शर्मा, प्रदीप बंड सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,202फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें