28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाUP में अमेरिका से ज्यादा लग रहा टीका

UP में अमेरिका से ज्यादा लग रहा टीका

Google News Follow

लखनऊ। कोरोना के तीसरी लहर की आशंका के बीच कई राज्यों में टीकाकरण जोरों पर जारी है। कई राज्यों में कोरोना केस में बड़ी कमी देखने को मिल रही है। वहीं, अच्छी खबर यह है कि उत्तर प्रदेश में अमेरिका से भी ज्यादा टीकाकरण हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्यों में कोरोना के केसों में जो कमी आई है वह टीकाकरण की वजह से है।  उत्तर प्रदेश  24 घंटे में 63 जिलों कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। जबकि 34 जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं है। प्रदेश के केवल 12 जनपदों में ही संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टेस्टिंग एवं टीकाकरण देश में सर्वाधिक किया गया है।

कोविड-19इंडिया ट्रैकर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इस वक्त केवल 184 इलाजरत मरीज हैं और पांच जुलाई से लगातार टेस्ट पॉजिटिविटी रेशिया 0% बना हुआ है। जबकि यह दर दूसरी लहर के चरम वाले माह अप्रैल में 19% थी। उत्तर प्रदेश ने संक्रमण पर बहुत तेजी से काबू पाया है जिसमें टीकाकरण का योगदान नजर आता है। यह देश का सबसे ज्यादा और तेजी से टीके लगाने वाला राज्य है। यूपी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में अब तक सरकार ने हर दिन औसतन 11.76 लाख डोज लगायी हैं।
जबकि अमेरिका में हर दिन 8.09 लाख डोज ही लगायी जा रही हैं। अब तक यहां 8.69 करोड़ डोज लगायी हैं जो सर्वाधिक हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा अगर बात करें तो बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात ऐसे राज्य हैं जो टीकाकरण के शीर्ष पांच राज्यों की सूची में शामिल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। तीसरे पर गुजरात, चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश और पांचवें नंबर पर राजस्थान मौजूद है। अगर बात करें इन राज्यों में संक्रमण की स्थिति की तो सभी छह राज्यों में जांच पॉजिटिविटी रेशियो 0% बना हुआ है। इसका मतलब है कि क्षेत्र में पर्याप्त जांचें होने के बाद भी बहुत कम नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें