31 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमराजनीतिविधायकों के निलंबन के खिलाफ कल मुंबई में भाजपा का मोर्चा

विधायकों के निलंबन के खिलाफ कल मुंबई में भाजपा का मोर्चा

Google News Follow

Related

मुंबई। महाविकास आघाड़ी सरकार के चलते स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द करने का विरोध कर रहे भाजपा के 12 विधायकों को विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान निलंबित कर दिया गया था। भाजपा राज्य सरकार ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है। इसके खिलाफ भाजपा के विधायक शनिवार को मोर्चा निकालेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने बताया कि शनिवार, 10 जुलाई को सुबह 10 बजे दादार के भागोजी कीर स्मारक, चौपाटी पर यह मोर्चा निकाला जाएगा।

इस दौरान श्री लोढ़ा के अलावा भाजपा विधायक प्रसाद लाड, कालिदास कोलंबकर, आशीष शेलार, कॅप्टन तमिल सेलवन, मुंबई भाजपा के महासचिव संजय उपाध्याय, ओबीसी सेल के नरेन्द्र गावकर आदि मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि अपने विधायकों के निलंबन के खिलाफ भाजपा ने अदालत जाने का एलान किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कर्नाटक में विधायकों के निलंबन के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। उस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष विधायकों को निलंबित कर सकते हैं पर उसकी अवधि ज्यादा नहीं हो सकती। बता दें कि विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,968फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें