30.1 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमराजनीतिcorona in india: बीजेपी की राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा स्थगित  

corona in india: बीजेपी की राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा स्थगित  

यह यात्रा राजस्थान के गहलोत सरकार के खिलाफ निकाली जा रही थी। 

Google News Follow

Related

देश दुनिया में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए बीजेपी ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा को रोक दिया है। एक दिन पहले ही अमेरिका और चीन में कोरोना विस्फोट के बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए चिट्टी लिखी थी। जिस पर कांग्रेस ने राजनीति करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे साजिश करार देते हुए कहा था भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए सरकार कोरोना का बहाना बना रही है।

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह इस संबंध की जानकारी दी। यह यात्रा राजस्थान के गहलोत सरकार के खिलाफ निकाली जा रही थी। इस जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत खुद पार्टी अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने की थी। यह यात्रा राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते बीजेपी निकाल रही थी। अब जब यात्रा स्थगित की गई है तो सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस भी भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करेगी। इस संबंध में अरुण सिंह ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा  राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ निकाली जा रही थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह यात्रा स्थगित की जा रही है।

महासचिव ने कहा कि  राजनीति से ज्यादा हमारे लिए जनता की सुरक्षा जरुरी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राजनीति के लिए  लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। बता दें कि काँग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने से इंकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें   

​’​ अमोल’ ​के ​वीडियो पर भड़के ‘अजित’, ​विधान परिषद में माहौल हुआ गर्म !

देश में कोरोना की स्थिति पर होगी चर्चा, पीएम मोदी आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,295फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें