27.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमराजनीतिबीजेपी का 5 मई को देशव्यापी धरना : पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं...

बीजेपी का 5 मई को देशव्यापी धरना : पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में आंदोलन

Google News Follow
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं और कार्यालय पर बढ़े हिंसा के खिलाफ पार्टी ने देशव्यापी धरने का ऐलान किया है। पांच मई को पार्टी पूरे देश में जिले के मंडलों पर धरना दिया जाएगा। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिनों तक पश्चिम बंगाल में प्रवास की घोषणा की है। नड्डा बंगाल दौरे के दौरान पीड़ित कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि ममता बनर्जी 5 मई को ही शपथ लेंगी।
 
नड्डा दो दिनों तक रहेंगे पश्चिम बंगाल में
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार व बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरा पर रहेंगे। वह राज्य में बीजेपी कार्यालयों व कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले का जायजा लेंगे और पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
बीजेपी का आरोप है कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं, जिसमें कई लोगों की हत्याएं भी की गई हैं। इसके अलावा, सोमवार को भी राज्य में व्यापक पैमाने पर हिंसा देखने को मिली जिसमें कथित तौर पर झड़प और दुकानों को लूटे जाने के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। बीजेपी का दावा है कि उसके कम से कम छह कार्यकर्ता और समर्थक हमलों में मारे गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। भाजपा इसका आरोप तृणमूल पर लगा रही है। बीजेपी ने पत्रकारों के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें नंदीग्राम में पार्टी दफ्तर में हुई तोड़फोड़ को दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रदेश के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कोलकाता के पुलिस आयुक्त को तलब कर उन्हें शांति बहाल करने के निर्देश दिए।
 
कल शपथ लेंगी ममता बनर्जी  
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से राजभवन में मुलाकात कीं थीं और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके पहले ममता बनर्जी ने अपना इस्तीफा पत्र दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया. राज्यपाल वैकल्पिक रूप से सीएम का पदभार संभाले रखने का आग्रह किया है और तीसरे टर्म के लिए उन्हें बधाई दी.ममता बनर्जी  5 मई को राजभवन में बंगाल की अगली सीएम  के रूप में शपथ लेंगी.
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें