32 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे महावीर मंदिर!

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे महावीर मंदिर!

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है।

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन सोमवार को पटना स्टेशन के समीप स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी थे। नितिन नबीन ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पटना स्थित नबीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचे और यहां अपने पिताजी, स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव, कस्बे में विकास भी पहुंचा और भाजपा का विस्तार हुआ। आज भाजपा गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी हुई है।”

उन्होंने कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसे भाजपा और एनडीए ने विकास के जरिए छुआ नहीं है। हमारे पूर्वजों ने जिस तरह अंत्योदय के विचार को अपनाया, उस अंत्योदय को अटल बिहारी वाजपेयी ने और अब उस संकल्प को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे आज पिताजी को श्रद्धांजलि देने और महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। भविष्य में पिताजी के सम्मान को और बढ़ाने का काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की।

राष्ट्रीय महासचिव ने जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह भी पढ़ें-

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की सिडनी में आतंकी हमले की कड़ी निंदा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें