24 C
Mumbai
Sunday, January 18, 2026
होमदेश दुनियासंयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की सिडनी में आतंकी हमले की कड़ी निंदा!

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की सिडनी में आतंकी हमले की कड़ी निंदा!

महासचिव ने इस हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है।

Google News Follow

Related

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हनुक्का पर्व के आयोजन के दौरान हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

महासचिव ने इस हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने इस कठिन समय में ऑस्ट्रेलिया की जनता और सरकार के साथ एकजुटता जताई है। साथ ही देश और दुनिया भर के यहूदी समुदाय के प्रति भी समर्थन व्यक्त किया है, जो शांति और प्रकाश के पर्व हनुक्का को मना रहे हैं।

महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि वे यहूदी-विरोधी सोच और नफरत की हर प्रकार की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक समुदायों और शांतिपूर्ण आयोजनों पर होने वाले हमले सहिष्णुता, साथ रहने की भावना और मानवीय गरिमा जैसे मूल्यों पर सीधा प्रहार हैं।

न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह तक इस गोलीबारी में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 87 वर्ष तक बताई गई है। मृतकों में एक हमलावर भी शामिल है।

सोमवार सुबह तक करीब 40 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस आयुक्त माल लैन्यन ने बताया कि इस हमले के आरोप में एक 50 वर्षीय व्यक्ति और उसका 24 वर्षीय बेटा शामिल थे। 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वह वैध हथियार लाइसेंस धारक था और उसके पास कानूनी रूप से छह हथियार थे।

यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रविवार शाम करीब 6 बजकर 47 मिनट पर हुई, जब समुद्र तट पर हनुक्का पर्व के पहले दिन के आयोजन के लिए करीब एक हजार लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान दोनों हमलावरों ने भीड़ पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के तीन देशों के दौरे पर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,407फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें