33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाब्रिटेन: प्रवासी भारतीयों ने कहा- अब भारत की ओर देख रही दुनिया!

ब्रिटेन: प्रवासी भारतीयों ने कहा- अब भारत की ओर देख रही दुनिया!

यह विकास और शासन का एक शक्तिशाली मिलन है। आज के समय में हर कोई भारत को अच्छी नजर से देखता है और यह देखकर हमें काफी अच्छा लगता है। 

Google News Follow
ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए काम के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की और इसे भारतीयों के लिए ऐतिहासिक बताया।
भारतीय मूल के कैंसर वैज्ञानिक डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में गरीबी में उल्लेखनीय कमी आई है और भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह विकास और शासन का एक शक्तिशाली मिलन है। आज के समय में हर कोई भारत को अच्छी नजर से देखता है और यह देखकर हमें काफी अच्छा लगता है।
भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने से अनगिनत फायदे हैं, जिनका लाभ आने वाले दिनों में दिखाई देगा। इसके अलावा, भारत से भी दुनिया भर में कई सामान एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं, जो भारत के विकास की गाथा को बयां कर रहा है।

इंडियन डायस्पोरा यूके समूह के सह-संस्थापक आलोक गुप्ता ने भारत के नेतृत्व में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेक इन इंडिया के माध्यम से रक्षा आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे किए हैं और हमने इन 11 सालों की धूम भारत के अलावा पूरे विश्व में देखी है। भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और पहले हम 11वें स्थान पर थे। हालांकि, भारत ने जापान को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भी भारत का दबदबा देखने को मिला। भारत न केवल अपने नागरिकों को वैक्सीन दी, बल्कि पूरी दुनिया में वैक्सीन को पहुंचाने का काम किया। साथ ही मेक इन इंडिया के तहत डिफेंस का सामान भी भारत में बन रहा है।

हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में इसकी झलक दिखाई दी। वैश्विक स्तर पर भारत ने जिस तरीके से अपना मुकाम बनाया है, वह सराहनीय है। चाहे वह यूपीआई हो या वैक्सीन कूटनीति, दुनिया अब भारत की ओर देख रही है।

कई प्रवासी भारतीयों ने आतंकवाद के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के रद्द होने के बाद कश्मीर में बदलाव आया है और पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें-

रांची में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, झारखंड में कोविड के सात सक्रिय मामले!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें