31 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमदेश दुनियाBBC Documentary: खराब पत्रकारिता का नमूना है बीबीसी डाक्यूमेंट्री   

BBC Documentary: खराब पत्रकारिता का नमूना है बीबीसी डाक्यूमेंट्री   

Google News Follow

Related

एक ओर जहां भारत में बीबीसी के दिल्ली मुंबई के कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। वहीं दूसरी ओर, ब्रिटेन के सांसद ने बीबीसी की डाक्यूमेंट्री को मामले को बढ़ा चढ़ा कर बताने वाला करार दिया है। जिसकी वजह से भारत में विवाद खड़ा हुआ है। विपक्ष सरकार को इस मामले में घेर रहा है। जबकि,मोदी सरकार ने इस डाक्यूमेंट्री को बैन कर दिया है। मंगलवार को बीबीसी के ऑफिस में हुई कार्रवाई को विपक्ष इस मामले से जोड़कर देख रहा है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा है कि बीबीसी डाक्यूमेंट्री ब्रिटिश सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। यह डाक्यूमेंट्री विवादित मामले को बढ़ा चढ़ाकर प्रदर्शित की गई है। उन्होंने कहा कि डाक्यूमेंट्री एक हैचेट जॉब है। विवादित दो भागों वाली यह  डाक्यूमेंट्री भारत में विवाद पैदा की है। बता दें कि यह डाक्यूमेंट्री 2002 में गुजरात में हुए दंगे को लेकर बनाई गई है।
जबकि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना चुकी है। यह मामला 22 साल पुराना है। वहीं बीबीसी डाक्यूमेंट्री को लेकर कहा जा रहा है की सरकार को बदनाम करने के लिए प्रचार का हथकंडा है। ब्रिटिश सांसद ने कहा कि  बीबीसी डाक्यूमेंट्री खराब पत्रकारिता का परिणाम है। खराब शोध किया गया और पूरी तरह यह अनुचित है। चीन भारत को घेरने का प्रयास कर रहा है। वहीं भारत सरकार ने बीबीसी डाक्यूमेंट्री प्रचार का टुकड़ा बताते हुए  उस पर बैन लगा दिया था।

ये भी पढ़ें 

 

बीबीसी पर ​आईटी की ​कार्रवाई​: कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप​​!

BBC के दिल्ली मुंबई ऑफिस पर IT के छापे, विपक्ष बिफरा  

विष्णु के रूप में मोदी… नागपुर में पेंटिंग प्रदर्शनी ​बनी ​चर्चा का विषय​ !​ ​

अमित शाह ने त्रिपुरा चुनाव पर कही बड़ी बात, बन सकती है BJP सरकार 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें