29.6 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियाChatGPT के फ्री और ‘Go’ यूजर्स को दिखेंगे विज्ञापन

ChatGPT के फ्री और ‘Go’ यूजर्स को दिखेंगे विज्ञापन

अमेरिका में शुरू होगी ओपन एआई की नई पहल

Google News Follow

Related

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओपन एआई ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ChatGPT के फ्री और ‘Go’ यूजर्स के लिए विज्ञापन शुरू करने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था फिलहाल अमेरिका में लागू की जाएगी और आने वाले हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट की जाएगी। कंपनी के अनुसार, ये विज्ञापन केवल लॉग-इन किए हुए वयस्क यूजर्स को ही दिखाए जाएंगे। वहीं, ChatGPT के पेड प्लान प्लस, प्रो, बिज़नेस, एंटरप्राइज़ और एडुकेशन पूरी तरह से विज्ञापन मुक्त रहेंगे।

इस पहल के तहत ओपन एआई ने डिजिटल विज्ञापन कंपनी के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के जरिए विज्ञापनदाताओं को बेहतर टार्गेटिंग और एड खरीदने की सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Criteo विज्ञापनदाताओं को $50,000 से $100,000 तक के निवेश प्रस्ताव दे रही है।

कंपनी ने विज्ञापनदाताओं के लिए एक विशेष पेज भी लॉन्च किया है, जिसमें ओपन एआई को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है, जहां यूजर्स सक्रिय रूप से जानकारी खोजते और निर्णय लेते हैं। ओपन एआई का मानना है कि बातचीत के दौरान विज्ञापन दिखाना ‘कमर्शियल डिस्कवरी’ का नया माध्यम बन सकता है।

इस मॉडल के तहत विज्ञापनदाताओं को अलग-अलग टेक्स्ट और विजुअल के कई वेरिएशन देने की सलाह दी गई है, ताकि बेहतर प्रदर्शन और पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

जानकारी के अनुसार ओपन एआई पर बढ़ती कंप्यूटिंग लागत और एआई क्षेत्र में तेज प्रतिस्पर्धा का दबाव है। कंपनी अब अपनी आय के स्रोतों को विविध बनाने पर जोर दे रही है, जिसमें सब्सक्रिप्शन, API सेवाएं, कॉमर्स और कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विज्ञापन को भी शामिल किया जा रहा है। फिलहाल यह योजना अमेरिका तक सीमित है, लेकिन संकेत हैं कि भविष्य में इसे अन्य बाजारों और अधिक यूजर समूहों तक भी बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:’

पाकिस्तान सुपर लीग: खाली स्टेडियम में मैच, नकवी को मांगनी पड़ी माफी! 

ईरान ने स्पैनिश प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगाकर इजरायल पर दागी मिसाइलें

20 लाख अमेरिकी डॉलर दीजिए और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज ले जाइए!

युद्ध के चलते 1,500 अंक टूटा सेंसेक्स; बाजार के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी गिरावट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें