31 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाबीआरएस पार्टी ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली सूची, दो सीटों पर...

बीआरएस पार्टी ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली सूची, दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे केसीआर!

इस चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और भाजपा पुरजोर कोशिश करेंगी| उधर, बीआरएस पार्टी के नेता भी सत्ता बरकरार रखने के लिए काम में जुट गए हैं| यहां अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है | हालांकि, बीआरएस पार्टी ने यहां अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है।

Google News Follow

Related

इस साल के अंत में तेलंगाना राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। इस चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और भाजपा पुरजोर कोशिश करेंगी| उधर, बीआरएस पार्टी के नेता भी सत्ता बरकरार रखने के लिए काम में जुट गए हैं| यहां अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है | हालांकि, बीआरएस पार्टी ने यहां अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 115 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं|
तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) दो विधानसभा सीटों गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। ऐसी जानकारी बीआरएस पार्टी के नेताओं ने दी है|
‘हम 95 से 105 सीटें जीतेंगे’: तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से बीआरएस पार्टी ने 115 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करते हुए केसीआर ने भरोसा जताया कि हमारी पार्टी कुल 95 से 105 सीटें जीतेगी| इस सूची की घोषणा करते हुए केसीआर ने यह भी कहा कि एमआईएम पार्टी के साथ हमारी दोस्ती जारी रहेगी। इन दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा होगा या नहीं, इसे लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है|
 
चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं: बीआर पार्टी ने अपनी पहली सूची में कुल सात सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं| इसमें खानपुर, वैरा, कोर्तुला, उप्पल, आसिफाबाद, मेटापल्ली दोनों निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। बीआरएस पार्टी ने अभी तक कोशामहल, नामपल्ली, जनगांव और नरसापुर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
“यह केसीआर में जनता के विश्वास को दर्शाता है”: इस बीच, जैसे ही बीआरएस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की, केसीआर की बेटी और विधान परिषद विधायक के.कविता ने जवाब दिया | यह सूची तेलंगाना के लोगों के विश्वास को दर्शाती है, ऐसा कविता ने व्यक्त किया। “हमारे नेता केसीआर ने 115 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।यह सूची केसीआर पर लोगों के भरोसे को दर्शाती है| हम तेलंगाना के लोगों का आशीर्वाद मांग रहे हैं|
क्या है 2018 चुनाव की स्थिति?: 2018 के विधानसभा चुनाव में बीआरएस पार्टी ने कुल 88 सीटों पर जीत हासिल की थी,जबकि कांग्रेस और एमआईएम पार्टी को क्रमश: 19 और 7 सीटों से संतोष करना पड़ा| भाजपा को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी|
यह भी पढ़ें-

Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान​-3 चंद्रमा पर कब और कहां उत​रेगा​ ?​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,239फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें