28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाBy Election Live: 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव; वायनाड...

By Election Live: 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव; वायनाड बनी हॉट सीट!

टीएमसी और स्थानीय प्रशासन एक ही हैं। मैं पूरी तरह से (मतदान से)संतुष्ट नहीं हूं। पुलिस तृणमूल पार्टी की मदद कर रही है|

Google News Follow

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव होंगे। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने खाली हुईं।

असम में पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है, जिसमें 34 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। धोलाई (सुरक्षित), सिदली (सुरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी विधानसभा सीट हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में इनके प्रतिनिधियों के जीतने के कारण रिक्त हुई हैं, जिसके कारण इन पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से अधिकांश पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। पांचों सीट पर मतदान के लिए 1,078 केंद्र बनाए गए हैं और सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगभग 9,000 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। इन मतदान केन्द्रों में नौ लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं।

गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट के लिए मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी ठाकोर का मुकाबला पूर्व विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुलाब सिंह राजपूत से है। हालांकि भाजपा के बागी मावजी पटेल ने इस लड़ाई को और रोचक बना दिया है।

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने वायडना में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। वायनाड सीट पर मतदान जारी है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। 

सीताई सीट से भाजपा उम्मीदवार दीपक कुमार रॉय ने कहा, “कल रात से टीएमसी के बदमाश, आम मतदाताओं को धमकाने के लिए सीताई निर्वाचन क्षेत्र में घूम रहे हैं। वे उन सभी लोगों को वोट न देने की धमकी दे रहे हैं जो हमारे(भाजपा) समर्थक हैं। आज मैं देख रहा हूं कि कई मतदान केंद्र खाली हैं क्योंकि मतदाता डरे हुए हैं। टीएमसी और स्थानीय प्रशासन एक ही हैं। मैं पूरी तरह से (मतदान से)संतुष्ट नहीं हूं। पुलिस तृणमूल पार्टी की मदद कर रही है।”

राजस्थान के दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। दौसा उपचुनाव में कांग्रेस ने दीनदयाल बैरवा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने जगमोहन मीणा को मैदान में उतारा है। राजस्थान के खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार रेवंत राम डांगा ने कहा, ‘मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि इस बार खुलकर वोट करें और खींवसर से भाजपा को जिताएं।’

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Election: 43 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान, राज्यपाल ने डाला वोट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें