34 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमदेश दुनियाPM ट्रुडो अपने ही घर में घिरे,विपक्षी नेता ने निज्जर की हत्या के...

PM ट्रुडो अपने ही घर में घिरे,विपक्षी नेता ने निज्जर की हत्या के मांगे सबूत   

कनाडा की विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता भारत पर लगाए गए आरोपों का सबूत मांगा है। 

Google News Follow

Related

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब कनाडा की विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता भारत पर लगाए गए आरोपों का सबूत मांगा है। विपक्षी पार्टी के नेता का कहना है कि अगर जस्टिन ट्रुडो आरोप को साबित नहीं कर पाते हैं तो उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पद सकता है। बता दें कि एक दिन पहले ही विपक्षी पार्टी के नेता ने पीएम ट्रुडो के आरोपों का समर्थन किया है। अब उन्होंने सबूत की मांग की है।

दरअसल, विपक्षी पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे ने ओटावा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “पीएम ट्रुडो को सभी तथ्यों को स्पष्ट करने की जरुरत है। हमें सभी सबूतों को जानने की आवश्यकता है। ताकि कनाडा के नागरिक उस पर कोई निर्णय ले सकें। ”

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही विपक्षी पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे ने कनाडा के पीएम के बयान का समर्थन किया था। वहीं, इस मामले में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है। अमेरिका ने कहा है कि कनाडा के पीएम ट्रुडो द्वारा भारत के अधिकारी पर लगाए गए आरोप से चिंतित है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी द्वारा कहा गया है कि ” अमेरिका मारे गए सिख नेता के संबंध में संपर्क में है। हम भारत से जांच में सहयोग करने की आग्रह करते हैं।

 बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने आरोप लगाया था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। जिसका जवाब देते हुए भारत ने कहा थी कि ऐसी किसी भी कार्रवाई में शामिल नहीं है। भारत कानून व्यवस्था में विश्वास करता है। कनाडा ने इस मामले में एक भारतीय अधिकारी को भी कनाडा निष्कासित किया था ,जिस पर भारत भी पलटवार करते हुए एक अधिकारी को  भारत छोड़ने के लिए आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें 

 

अब भारत का वार! कनाडा के राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश, राजदूत तलब   

ATS की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से ​रह​ रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार​ !

तमिल संगीतकार-अभिनेता विजय एंटनी की किशोर बेटी मीरा ​ने की आत्महत्या​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,048फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें