27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमराजनीतिभाजपा का दामन थामेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह?

भाजपा का दामन थामेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह?

Capt Amrinder Singh Meet Amit Shah

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बात हुई। कैप्टन दो दिवसीय दौरे पर कल दिल्ली पहुंचे है। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। उनके भारतीय जनता पार्टी सीएम पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि भविष्य के लिए उनके पास सभी विकल्प खुले हैं। हालांकि उन्होंने अपने सहयोगियों से चर्चा करने के बाद फैसला लेने की बात कही थी। पंजाब से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में कैप्टन के बीजपे में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

सिद्धू ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से नाराजगी के बाद सिद्धू ने ऐसा कदम उठाया। उधर, सिद्धू और अमरिंदर के बीच झगड़े किसी से छिपे नहीं हैं। हालांकि सिद्धू ने कभी भी खुलकर अमरिंदर के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन कैप्टन कई बार सिद्धू के खिलाफ बोल चुके हैं। सिद्धू के इस्तीफे पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि था मैं पहले ही कह चुका हूं कि वो (नवजोत सिंह सिद्धू) अस्थिर आदमी है। वह पार्टी में कभी भी लंबे समय तक रहने वालों में से नहीं है और ऐसा ही हुआ।  कैप्टन अमरिंदर सिंह जब मंगलवार को दिल्ली पहुंचे तो बीजेपी में शामिल होने की अटकलें और भी बढ़ गई।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें