33 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026
होमक्राईमनामालालू यादव के करीबी RJD विधायक किरण देवी के घर CBI का...

लालू यादव के करीबी RJD विधायक किरण देवी के घर CBI का छापा

किरण देवी भोजपुर के अगिआंव विधानसभा की विधायक हैं।

Google News Follow

Related

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के करीबी विधायक किरण देवी के पटना और आरा के घर पर मंगलवार को CBI ने रेड मारी है। किरण देवी बड़े बालू कारोबारी अरुण यादव की पत्नी हैं। किरण देवी आरा के संदेश से विधायक हैं। सुबह-सुबह सीबीआई की टीम भोजपुर के अंगियांव स्थित उनके आवास पर पहुंची।

हालांकि सीबीआई वहां किस मामले में छापेमारी कर रही है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.छापेमारी के दौरान, विधायक किरण यादव, पूर्व विधायक अरुण यादव वहां मौजूद हैं। छापेमारी के दौरान अरुण यादव के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण है।

सीबीआई द्वारा 9 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई द्वारा जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। CBI मुख्यालय के द्वारा इस खबर की पुष्टि भी की गई है।  सीबीआई अधिकारी के मुताबिक पटना, भोजपुर के साथ -साथ दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा में सर्च ऑपरेशन हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राबड़ी देवी के अपार्टमेंट में सारे फ्लैट की खरीदारी अरुण यादव ने ही की थी। इस बात का खुलासा IRCTC घोटाला मामले के अनुसंधान के दौरान हुआ था। इसी मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी CBI पूछताछ कर चुकी है।

गौरतलब है कि अरुण यादव पर साल 2019 में एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा था। इसके बाद उनपर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कराया गया था। रेप केस में नाम आने के बाद आरजेडी ने अरुण यादव की जगह उनकी पत्नी को 2020 विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था। जिसके बाद किरण देवी चुनाव जीतने में कामयाब हुई थी। 2022 में कोर्ट ने सबूत के अभाव में अरुण यादव को मामले से बरी कर दिया था।

ये भी देखें 

सुदीप्तो सेन से गुहार, “पुरुषों को आतंकवाद के जाल में घसीटने की कहानी भी दिखाएं”

”महाराष्ट्र में कभी भी चुनाव हो सकते हैं, एनसीपी की वजह से…” बावनकुले का बड़ा आरोप

​”…अयोग्यता तय करने में देरी होगी”, लंदन से लौटने पर स्पीकर का बड़ा बयान

‘The Kerala Story’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा का हुआ एक्सीडेंट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,516फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें