24 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनियामौजूदा हालात पर केंद्र बुलाए सर्वदलीय बैठक - गोविंद सिंह डोटासरा!

मौजूदा हालात पर केंद्र बुलाए सर्वदलीय बैठक – गोविंद सिंह डोटासरा!

पाकिस्तान के सीजफायर का उल्लंघन करने और देश के जवानों के शहीद होने से पूरे देश में उबाल और क्रोध देखने को मिल रहा है।

Google News Follow

Related

भारत-पाकिस्तान के बीच राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाकर मौजूदा हालात और सीजफायर समझौते सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करने की मांग की है।
डोटासरा ने कहा कि अभी भी वह सवाल देश और दुनिया के लोगों के दिलों में है कि आतंकवादी बार-बार आते हैं और हमारे लोगों की हत्या कर, खून बहाकर चले जाते हैं। उसके बावजूद आज तक उसका समाधान नहीं हो रहा है।
इन सब बातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेना को साथ लेकर खुलकर बताना चाहिए। आखिर यह सवाल बना हुआ है कि सीजफायर होने के बाद भी पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमला क्यों किया गया।
पाकिस्तान के सीजफायर का उल्लंघन करने और देश के जवानों के शहीद होने से पूरे देश में उबाल और क्रोध देखने को मिल रहा है। सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष की सारी सच्चाई सामने रखनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकार और सेना को विपक्ष का पूरा समर्थन है तो मामले का सबके सामने पूरा खुलासा होना चाहिए। भविष्य में हिंदुस्तान की धरती पर आतंकवाद नहीं हो, एक भी व्यक्ति की हत्या नहीं हो, यह गारंटी देश का हर नागरिक चाहता है।

डोटासरा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पर कहा कि अमेरिका कौन होता है मध्यस्थता कराने वाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा करते थे कि अमेरिका पंचायती करने वाला कौन होता है?

दूसरा देश हमारे पंचायती करने वाला कौन होता है? आज हम इतने सक्षम हैं, हमारी सेना इतनी सक्षम है और पूरा प्रतिपक्ष साथ में है तो फिर किसी दूसरे देश की पंचायती नहीं होनी चाहिए। जो आतंकवादियों को पनाह दे रहा है और निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा है, इसका बदला भी पूरी तरह से लिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। यह देश के प्रधानमंत्री को सुनिश्चित करना चाहिए।

डोटासरा ने कहा कि अगर कोई देश हिंदुस्तान को कम आंक रहा है तो वह बहुत बड़ी गलती कर रहा है, हिंदुस्तान किसी भी रूप में कम नहीं है। हिंदुस्तान के लोगों में जज्बा है, जुनून है और देश प्रेम, देश भावना, राष्ट्रभक्ति का जज्बा भी है। आज पूरा देश चाहता है कि आतंकवाद को खत्म किया जाए।

देश के प्रधानमंत्री को पहलगाम हमले से लेकर अब तक की सारी बातें विपक्ष और देशवासियों को खुलकर बतानी चाहिए। यह देश का सवाल है, किसी पार्टी या बीजेपी या कांग्रेस का नहीं। यह देश के लोगों का सवाल है और राष्ट्र का सवाल है, इसलिए इसके साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

वहीं, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान के डिंडोरी जिले के शहीद राजेंद्र कुमार मोगा को नमन करते हुए कहा कि जिस तरह की कायराना हरकत आतंकवादियों की ओर से की गई, उसका जवाब भारतीय सेना ने दिया है।

हमारी सेना ने जब पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया तो पाकिस्तान को इस चीज का बड़ा दर्द हुआ और उन्होंने ड्रोन और मिसाइल से भारत पर हमले करने शुरू कर दिए, जिसका हमारी भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन हमले और उनके जो सिस्टम थे, उनको भी हमारी सेना ने ध्वस्त कर दिया। हमले के बीच में ही अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई कि सीजफायर हो गया है।

इसके बावजूद, पाकिस्तान नहीं रुका और रात भर गोलीबारी होती रही। यह एक बड़ा ही गंभीर विषय है। यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह की हिमाकत की है। पाकिस्तान बार-बार ऐसी कोशिश करता है कि हिंदुस्तान सुरक्षित न रहे।
पहले भी भारत-पाकिस्तान के बीच कई युद्ध हुए और हर युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और आज भी पाकिस्तान मुंह की खाने की स्थिति में आ चुका है। लेकिन अचानक सीजफायर कल हुआ तो पूरा देश अचानक इंदिरा गांधी को याद करने लग गया।
इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों को घुटनों पर ला दिया था और उनको सरेंडर करवाया था। इसके साथ ही पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, आज भी यह स्थिति थी कि पाकिस्तान का हमें ऐसा इलाज करना चाहिए था कि वह भारत की ओर देखने की हिमाकत न कर पाए।
यह भी पढ़ें-

आतंक की हार से बौखलाया पाक, सीजफायर तोड़ा: भाजपा प्रवक्ता शाहदेव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,311फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें