30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमराजनीतिचन्नी के पास चवन्नी नहीं, करोड़ो है

चन्नी के पास चवन्नी नहीं, करोड़ो है

सीएम फेस घोषित करने के दौरान राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को 'गरीब का बेटा' कहा था

Google News Follow
पंजाब कांग्रेस ने जब चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया तो उस समय राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब का बेटा बताते हुए कहा कि वे गरीबी से निकले हैं और गरीबों के दर्द को समझेंगे। लेकिन, क्या, वाकई में चरणजीत सिंह चन्नी गरीब हैं, अगर है भी तो कितने यह आम जनता को जानना  बेहद जरूरी है।

इस बार चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जिसमें चन्नी चमकौर साहिब और भदौर सीट से चुनाव लड़ेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने चन्नी चमकौर साहिब सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन, राहुल गांधी के घोषणा के बाद लोग सवाल कर रहे हैं आखिर चन्नी गरीब कैसे हो सकते हैं ,जिनके पास करोड़ो की सम्पत्ति है।

चुनाव के लिए जमा किये गए हलफनामे में चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पास 9.45 करोड़ की सम्पत्ति बताई है। हलफनामे के अनुसार चरणजीत सिंह चन्नी की 2017 में 14.51 करोड़ की सम्पत्ति  बताई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो 2022 में चरणजीत सिंह चन्नी  की सम्पत्ति में काफी कमी आई है लेकिन क्या ‘गरीब’ हैं। हलफनामे के अनुसार, चरणजीत सिंह चन्नी के पास 2. 62 करोड़ चल सम्पत्ति है, जबकि अचल सम्पत्ति 6.82 करोड़ से ज्यादा है।
वहीं, चरणजीत सिंह चन्नी के पास 1.50 लाख और उनकी पत्नी कमलजीत कौर के पास 50 हजार कैश है। जबकि चन्नी के बैंक खाते में  78.49 लाख और पत्नी के बैंक खाते में 12. 76 लाख है। उनके पास 32. 57 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी है। वहीं उनकी पत्नी की बात करें तो उनके पास दो कार है। जिसमें एक की कीमत 15. 78 लाख है जबकि दूसरी कार की कीमत 30. 21 है।

ये भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : वाट्सएप ग्रुप से करेगा आयोग मतदान की निगरानी

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें