29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान, जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़   ...

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान, जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़          

Google News Follow

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। 20 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं, सुकमा के ताड़मेटला और दुलेड के बीच सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। यह मुठभेड़ कोबरा 206 के जवानों के बीच हो रही है। बताया जा रहा है कि नक्सली रोकने कोशिश कर रहे हैं। कई नक्सली घायल हुए हैं। इस बीच 3  बजे तक छत्तीसगढ़ में 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां दो चरणों में मतदान कराया जाना है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।

कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एके 47 राइफल बरामद किया है।  बताया जा रहा है कि यहां हुई मुठभेड़ में कुछ नक्सली भी मारे गए और कुछ घायल भी हुए हैं।  बांदे थाना क्षेत्र के पनावर गांव में दोपहर को सुरक्षा जवानों और  नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। इसी तरह से बीजापुर के एक गांव में भी पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ लगभग दस  मिनट चली। इस दौरान मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को उनके साथियों ने उठाकर भाग खड़े।  हालांकि इस दौरान मुठभेड़ में शामिल सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके के लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। वहीं, दस सीटों पर चुनाव खत्म हो गया जबकि बाकी के दस सीटों पर मतदान जारी है। तीन बजे तक छत्तीसगढ़ में 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां दो चरणों में मतदान कराया जाना है। बाकी की बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी सीटों का परिणाम 3 दिसंबर को चार अन्य राज्यों ले नतीजों के साथ आएगा।

ये भी पढ़ें        

मॉल में “जश्न ए दिवाली” बोर्ड पर बवाल, MNS नेता की चेतावनी पर हटा 

मॉल में “जश्न ए दिवाली” बोर्ड पर बवाल, MNS नेता की चेतावनी पर हटा 

‘अजित पवार, भुजबल, मुश्रीफ महादेव ऐप के हैं…’, संजय राउत का सनसनीखेज आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें