31 C
Mumbai
Sunday, December 7, 2025
होमराजनीतिछत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: भाजपा की बंपर जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: भाजपा की बंपर जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनावनतीजों के रूझान आना शुरू हुए है, वैसे ही भाजपा भी विधानसभा और लोकसभा की तरह बढ़त बनाए दिख रही है। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों के नतीजों में भाजपा कांग्रेस को फिर एक बार मात दे रही है। शुरूआती रुझानों में भाजपा की प्रचंड बढ़त को देखते हुए कांग्रेस को पीछा करना मुश्किल हो चला है।

छत्तीसगढ़ के 10 महानगरपालिका चुनावों में 10 मेयर के चुनाव जारी थे, जिनमें भाजपा के 10 में से 10 मेयर की जीत हुई है। साथ ही 114 नगरपंचायत के आंकड़े सामने आये है, जिनमें भाजपा 80 नगरपंचायत जीत रही है और कांग्रेस मात्र 20 नगरपंचायत में बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्य 10 नगरपंचायतों में अन्य पार्टियों का बोलबाला है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगदीश रामू मेहरा ने 34 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ था। इसी के साथ आंबिकापुर, जगदलपुर, चिरमिरी और राजनांदगांव में बीजेपी ने जीत दर्ज करा ली है।

साथ ही छत्तीसगढ़ के 49 नगरपालिका चुनावों के नतीजें भी सामने आरहें है, जिनमें भाजपा 33 नागपालिकाओं में कांग्रेस को पटखनी देती दिख रही है और कांग्रेस 8 नगरपालिकाओं में बढ़त बनाए हुए है। जबकि अन्य 8 नगरपालिकाओं में विभिन्न पार्टियां आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश!

Maharashtra: लव जिहाद और धर्मांतरण ​पर​ महाराष्ट्र सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय समिति​!

₹122 करोड़ की धोखाधड़ी से न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक हिल गया, RBI ने परिचालन पर लगाई रोक।

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को धूल चटाने के बाद भाजपा ने लोकसभा में भी जीत दर्ज की थी, वहीं अब भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 10 स्थानीय महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ किया है। दरम्यान छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा के जश्न की तैयारियां चल रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,706फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें