28.9 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंदिर में शीश नवाया, समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंदिर में शीश नवाया, समृद्धि की कामना

उन्होंने सीएम को संस्था की भारत एवं विश्वभर में संचालित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के दादर स्थित प्रसिद्ध बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उनका स्वागत बीएपीएस के साधु तीर्थस्वरूपदास स्वामी ने किया। उन्होंने सीएम को संस्था की भारत एवं विश्वभर में संचालित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरे की तस्वीरें सीएम फडणवीस ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा कीं।

एक्स पर साझा की गई तस्वीरों में सीएम फडणवीस मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह गर्भगृह के सामने खड़े होकर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अभिषेक करते दिखाई दे रहे हैं।

अन्य तस्वीरों में भी वह मंदिर परिसर में समय व्यतीत कर रहे हैं और वहां के शांत, दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव लेते दिख रहे हैं। तस्वीरों में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई के अध्यक्ष और विधायक अमित साटम भी नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए और अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।”

मुख्यमंत्री ने बीएपीएस द्वारा समाज में सेवा, संस्कार और एकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल समाज को सकारात्मक दिशा देती है।

दादर स्थित यह बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय की शिक्षाओं और परंपराओं का प्रतीक है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

भगवान स्वामीनारायण हिंदू धर्म के एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु माने जाते हैं। उन्होंने लोगों को सादा और अच्छा जीवन जीने का रास्ता दिखाया। उनका जन्म 3 अप्रैल 1781 को अयोध्या में हुआ था और बचपन में उनका नाम घनश्याम था। उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया और देश भ्रमण कर लोगों को धर्म, सच्चाई और अच्छे व्यवहार की सीख दी।

स्वामीनारायण ने लोगों को नशा छोड़ने, हिंसा से दूर रहने और एक-दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से रहने की शिक्षा दी। उस समय समाज में कई बुरी प्रथाएं थीं, जिन्हें दूर करने के लिए उन्होंने काम किया।

गुजरात पहुंचकर, उन्होंने स्वामीनारायण संप्रदाय की शुरुआत की, जिससे लाखों लोग जुड़े। उनके सेवाभाव के कारण ही लोग उन्हें भगवान मानने लगे। स्वामीनारायण संप्रदाय में कई गुरु हुए, जिन्होंने भगवान स्वामीनारायण की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाया।
यह भी पढ़ें- 

अब विदेशों से भी चंदा ले सकेगी धीरेंद्र शास्त्री की संस्था, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,155फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें