27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा एक हैं तो सेफ हैं' ने पलट...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा एक हैं तो सेफ हैं’ ने पलट दी चुनावी बाजी, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर भी दिया जवाब

गृहमंत्री पद को लेकर भी बात स्पष्ट।

Google News Follow

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं. उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को इंटरव्यू में हमेशा की तरह बेबाकी से अपनी बात रखी। फडणवीस ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा महाराष्ट्र चुनाव में हमारे गठबंधन को हमारे गठबंधन को निर्णायक जीत मिली, जिसका श्रेय महाराष्ट्र की जनता को जाता है।

दरम्यान सीएम फडणवीस ने महायुति की जीत के बारे में बताया कि हमारे प्रधानमंत्री ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया था, इससे बहुत लाभ हुआ। यहां जो विभाजन की राजनीति चल रही थी, लोगों ने उसे नकार दिया था। हमने लाडकी बहिण, निशुल्क बिजली और शिक्षा जैसी योजनाओं से भी फायदा हुआ। उन्होंने कहा लोगों के मन में एक टीस थी, लेकिन एक है तो सेफ हैं नारे ने लोगों को उम्मीदें दी। ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे ने कमाल किया। लोगों ने एक हैं तो सेफ हैं को मानते हुए वोट किया। इस नारे का सकारात्मक प्रभाव रहा और इसीसे लोगों को भरोसा मिला।

यह भी पढ़ें:

दूसरी पत्नी का मर्डर कर नाले में फेंका, बिहार जाकर पढ़ा तीसरा निकाह, 6 बच्चों का बाप है मोहम्मद नसीम!

जीडीपी ग्रोथ रेट में आई सुस्ती सिस्टिमैटिक नहीं, तीसरी तिमाही करेगी भरपाई : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन

उत्तर प्रदेश: शादी में थूक लगाकर रोटियां बनाने वाला साहिल गिरफ्तार

फडणवीस ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ से ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे पर शिफ्ट होने के सवाल पर कहा कि आपको देखना होगा कि गिलास आधा भरा हुआ होता है तो आधा खाली भी होता है। इस दौरान जब फडणवीस से पूछा गया कि क्या एकनाथ शिंदे ने कोई मंत्रालय मांगा है? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई मंत्रालय नहीं मांगा है। जब मांगेंगे तो इस पर चर्चा करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है की 16 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मारे बीच लगभग सभी विभागों पर सहमति बनी है और होम मिनिस्ट्री भी हमेशा हमारे साथ रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें