31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाचिराग पासवान ने बताया, राहुल-प्रशांत को बिहार में क्यों रोका गया!

चिराग पासवान ने बताया, राहुल-प्रशांत को बिहार में क्यों रोका गया!

चिराग पासवान ने कहा कि प्रशासन अगर कोई काम करती है तो उसपर राजनीति नहीं होना चाहिए। सीधे सरकार पर ऊंगली नहीं उठानी चाहिए।

Google News Follow
बिहार दौरे पर गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को दरभंगा में और स्थानीय जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को नालंदा में प्रशासन ने रोक दिया तो सियासी घमासान मच गया। अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री औ लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने हाजीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि परिस्थितियों कोदेखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया। कहीं किसी भी तरीके के कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो, ऐसे में स्थानीय अधिकारी ऐसा फैसले लेता हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को बिहार आना चाहिए। लंबे समय तक उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री बिहार में रहे हैं। दरभंगा में अगर डीएम और एसपी ने उन्हें रोका तो इसके पीछे जरूर कोई कारण होगा।

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर स्थानीय इनपुट के आधार पर ही उन्हें रोका होगा। इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकार पर आरोप लगाना और अपने अपने आप को विपक्ष का होते हुए बताकर राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सेना के अधिकारी पर दिए गए बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग भी सेना पर बयान दे रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें हमारी सेना के सामने नतमस्तक होने की जरूरत है।

ऐसे में जो मध्य प्रदेश के मंत्री ने बयान काफी शर्मनाक है। अगर हमारी पार्टी का कोई भी होता तो हम उसे तत्काल प्रभाव से उम्र भर के लिए निकाल देते। देश का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देश एक मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। प्रधानमंत्री देश की सेना के मनोबल को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
 
यह भी पढ़ें-

प्रतिनिधिमंडल तय करने का हक सरकार नहीं, पार्टी का है: बनर्जी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें