30 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमराजनीतियूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह

यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह

जाट नेता है चौधरी भूपेन्द्र सिंह

Google News Follow

Related

मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुना गया हैं। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में मंत्री भूपेंद्र सिंह को  सबसे आगे माना जा रहा था। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जाट चेहरा लाकर भाजपा पश्चिमी यूपी में पार्टी का आधार और मजबूत कर सकती हैपार्टी पश्चिमी यूपी के नेता को लोकसभा चुनाव 2024 में अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती हैचौधरी सिंह जाट वोट बैंक को साधने के लिए सबसे मजबूत नेता माने जा रहे हैंऐसे में पश्चिमी यूपी में सपा के गठबंधन का असर कम करने के लिए चौधरी सिंह को चुना गया हैऐसे में पश्चिमी यूपी में जाटों के प्रभाव वाली डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर भाजपा को फायदा मिल सकता है। चौधरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी हैं। बता दें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थीयही नहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के सामने भाजपा को पश्चिमी यूपी में लोकसभा की सभी छह सीटें (मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, संभल और रामपुर) गंवानी पड़ी थीं। 

केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी।  चौधरी सिंह यह स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे जो इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं। भाजपा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष का पद दे कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधना चाहती है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2007 से 2012 तक भूपेंद्र चौधर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री रहेवहीं, वर्ष 2011-2018 तक लगातार तीन बार पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं1966 में किसानों के परिवार में जन्मे चौधरी 1991 में भाजपा में शामिल हुए। अपने एकमात्र चुनाव में उन्होंने 1999 में संभल से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सामना किया और वो चुनाव हार गए तथा दूसरे स्थान पर रहे। प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर चौधरी का  चयन पार्टी और सरकार दोनों को स्वीकार था। 

यह भी देखें 

औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के प्रस्ताव को मंजूरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें