27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल जमीन घोटाले में नकली सरकारी सील-स्टैम्प इस्तेमाल के सुराग मिले!

बंगाल जमीन घोटाले में नकली सरकारी सील-स्टैम्प इस्तेमाल के सुराग मिले!

इन सुरागों से पता चला है कि सरकारी जमीन को गैर-कानूनी तरीके से दूसरी श्रेणी में बदलने और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए राज्य सरकार की नकली सील और स्टैम्प का इस्तेमाल किया गया था।

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के सालबोनी में करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के गैर-कानूनी मामले की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) को अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों से पता चला है कि सरकारी जमीन को गैर-कानूनी तरीके से दूसरी श्रेणी में बदलने और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए राज्य सरकार की नकली सील और स्टैम्प का इस्तेमाल किया गया था।

राज्य पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि जांच अधिकारियों को इस कथित घोटाले में शामिल मुख्य लोगों से पूछताछ और गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक के पास से राज्य सरकार की नकली सील और स्टैम्प बरामद होने से अहम सुराग मिले हैं।

इस मामले में सीआईडी ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे हैं- सुमित रॉय (तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट), सुजॉय हाजरा (मिदनापुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के पूर्व विधायक) और अमित घोष (रॉय और हाजरा दोनों के करीबी सहयोगी)।

इस बारे में राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “जांच अधिकारी उन लोगों के पते पर गए जिनके नाम जमीन के मालिकाना हक वाले कागजात (टाइटल डीड) में थे और उन्हें पता चला कि बताए गए पतों पर उस नाम का कोई व्यक्ति मौजूद ही नहीं था।

सुजॉय हाजरा के घर से बड़ी संख्या में स्टैम्प पेपर और राज्य के भूमि और राजस्व विभाग की रबर स्टैम्प सील बरामद की गईं। बाद में पता चला कि ये सील नकली थीं। इसके अलावा, हाजरा के घर से कई पासबुक और चेकबुक भी बरामद की गईं।”

राज्य पुलिस के सूत्र ने बताया कि इनके अलावा, अभिषेक बनर्जी के दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) के बयान भी जांच अधिकारियों के लिए मामले को पुख्ता करने के लिहाज से बहुत अहम हैं।

सीआईडी द्वारा दायर चार्जशीट में डायमंड हार्बर के सांसद के दो पीएसओ के नाम भी गवाहों के तौर पर शामिल किए गए हैं। चार्जशीट में कुल 20 लोगों को गवाह बनाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “गवाहों की सूची में पंचायत प्रमुखों से लेकर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं तक के लोग शामिल हैं। यहां तक ​​कि सुजॉय हाजरा की कार के ड्राइवर को भी गवाह बनाया गया है।”

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें