29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियानोएडा में सीएम योगी ने किया एआई डेटा सेंटर का उद्घाटन, 924...

नोएडा में सीएम योगी ने किया एआई डेटा सेंटर का उद्घाटन, 924 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर का दौरा किया, जहां उन्होंने नोएडा में कई अहम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गंगाजल परियोजना के विस्तार समेत कुल 924 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को हरी झंडी दी।

सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कई कंपनियों के डेटा सेंटर और एमओयू से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के बड़े आईटी हब के रूप में उभर रहे हैं। यह क्षेत्र आज की वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है और युवा पीढ़ी को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने में सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और उद्योगों के अनुकूल वातावरण बनाने के कारण निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिससे निवेशकों को सुविधाएं मिल रही हैं। निवेश सारथी पोर्टल के जरिए एमओयू मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे निवेश परियोजनाओं की प्रगति को तेज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: दिल्ली सीएम का महिलाओं के बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बांग्लादेश में यूनुस सरकार की उजागर हुई सच्चाई!

खालिस्तान समर्थकों का दुस्साहस:  ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों की हरकतों को लेकर भारत में चिंता बढ़ी है?

इस दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर-132 में एआई सक्षम डेटा सेंटर का उद्घाटन किया, जो 10,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इससे 700 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट के नए कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। माइक्रोसॉफ्ट 2,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिससे 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी का भी उद्घाटन किया, जो 10,800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन कंपनियों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, वे कुल 15,250 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी, जिससे 11,700 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें