29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाCM योगी का तंज: राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा फर्क...

CM योगी का तंज: राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा फर्क नहीं    

कांग्रेस नेता देश के बाहर बुराई करते हैं, सपा नेता यूपी के बाहर 

Google News Follow
सीएम योगी ने अखिलेश यादव की उस बात पर तंज  कसा है, जिसमें उन्होंने एक स्कूल के बच्चे द्वारा उन्हें राहुल गांधी बताया जाता है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा नीति पर सवाल खड़ा किया था। मंगलवार को सीएम योगी ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है। फर्क बस इतना है कि राहुल गांधी देश के बाहर देश की बुराई करते हैं ,जबकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की बुराई उत्तर प्रदेश के बाहर करते हैं।
चर्चा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बताया था कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो  बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल का दौरा किया था। इस दौरान जब उन्होंने एक बच्चे से पूछा कि क्या तुम  मुझे पहचानते हो, तो बच्चे ने हां में जवाब दिया। लेकिन, जब पूछा गया कि मै कौन हूं तो  कह आप राहुल गांधी हो। सीएम योगी ने कहा कि बच्चा जो बोला होगा वह सच ही बोला होगा। क्योंकि बच्चे भोले भाले होते हैं और मन के सच्चे होते हैं। वैसे भी दोनों लोग में ज्यादा फर्क नहीं है। क्योंकि राहुल गांधी देश से बाहर  देश की बुराई करते हैं जबकि आप उत्तर प्रदेश की बुराई  उत्तर प्रदेश के बाहर।
ये भी पढ़ें    

इमरान प्रतापगढ़ी की राज्यसभा उम्मीदवारी: कांग्रेस पर पड़ेगी भारी?

जब PM मोदी ने भीड़ में पेंटिंग लेकर खड़ी लड़की के लिए रुकवाई गाड़ी!   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें