29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाबकरीद के बाद उड़ीसा में सांप्रदायिक तनाव; बालासोर में कर्फ्यू , इंटरनेट...

बकरीद के बाद उड़ीसा में सांप्रदायिक तनाव; बालासोर में कर्फ्यू , इंटरनेट सेवाएं बंद!

राज्य सरकार ने इंटरनेट भी बंद करने का फैसला किया है| बालासोर और उसके आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दिया गया है|

Google News Follow

सोमवार को बकरीद पर उड़ीसा राज्य के बालासोर में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। इसके बाद राज्य सरकार ने बालासोर में कर्फ्यू लगा दिया| गाय की बलि दिए जाने की आशंका के बाद तनाव पैदा हो गया|बालासोर कलेक्टर आशीष ठाकरे ने कहा कि कर्फ्यू लगने के बाद हिंसा भड़कने की कोई नई जानकारी हमारे पास नहीं आई है| एहतियात के तौर पर हम कुछ समय के लिए पूरे शहर में कर्फ्यू बरकरार रखेंगे|

राज्य सरकार ने इंटरनेट भी बंद करने का फैसला किया है|बालासोर और उसके आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दिया गया है| कानून व्यवस्था विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने बताया कि तनाव पैदा करने के आरोप में दोनों समुदाय के 34 लोगों को हिरासत में लिया गया है|

साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है| शहर में पुलिस की 43 टुकड़ियां तैनात की गई हैं| साथ ही अतिरिक्त 15 टुकड़ियां को ऑर्डर दिया जा रहा है| साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यहां चार आईपीएस अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। संजय कुमार ने आगे कहा कि हम लोगों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने और एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं में बाधा न डालने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से बाहर रखा गया है|

आख़िर क्या है मामला?: प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, उत्तरी उड़ीसा के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके में तनाव फैल गया। इस जगह पर सीवर का पानी लाल रंग में देखकर कुछ लोगों को शक हुआ कि पानी में खून मिला हुआ है| इलाके में अफवाह फैल गई कि बकरीद होने के कारण गाय की बलि दी गई होगी| अफवाह के बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई| दोनों तरफ से पथराव हुआ| इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए लाठीचार्ज किया और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की|

पुलिस के मुताबिक लाठीचार्ज में चार से पांच पुलिस अधिकारी और नागरिक घायल हो गये. कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है| उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने बालासोर के जिला कलेक्टर से बातचीत कर स्थिति की समीक्षा की और शांति की अपील की।

यह भी पढ़ें-

Medical Admission: NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने ​नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ​और केंद्र को लगाई फटकार​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें