23 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री योगी!

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री योगी!

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी कतई नहीं होनी चाहिए।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। विकासखंड सेवापुरी के ग्राम सभा बनौली में आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी कतई नहीं होनी चाहिए। पेयजल, शौचालय, हवा आदि की व्यवस्था के साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम बनाएं रखने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए उचित स्थान पर समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के लिए भी पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर एस. राजलिंगम ने मानचित्र के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की। वह दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। पीडब्ल्यूडी की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

सर्किट हाउस में वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की है। इसके बाद दो अगस्त को पीएम के प्रस्तावित दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को काशी की जनता को करोड़ों की लागत वाली 54 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के ल‍िए दो अगस्त को सेवापुरी के बनौली गांव में जनसभा में पंडाल लगाने का कार्य तेजी पर चल रहा है। जनसभा स्थल पर लगे पंडाल 20 ब्लॉक में विभाजित होंगे। वहीं कई सिक्योरिटी गेट से होकर लोगों को जाना होगा।
यह भी पढ़ें-

महंत स्वामी की प्रेरणा से संस्कृत जागरण का अभिनव अभियान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें