27 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस पर जगदीश देवड़ा जी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने...

कांग्रेस पर जगदीश देवड़ा जी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप !

जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जगदीश देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए सराहना करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसे विपक्ष ने तोड़ मरोड़कर पेश किया। 

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का एक बयान को लेकर सियासी बवाल के केंद्र में आया हैं। कहा जा रहा है, जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जगदीश देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए सराहना करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसे विपक्ष ने तोड़ मरोड़कर पेश किया।

कार्यक्रम के दौरान देवड़ा ने कहा, “देश आज यशस्वी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है।”

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर देवड़ा के बयान की तीखी आलोचना करते हुए लिखा, “‘देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं’ ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है। जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए BJP के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं। BJP और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।” पार्टी ने देवड़ा से माफी मांगने और इस्तीफे की मांग की है।

दरम्यान भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस भाषण की पूरी क्लीप अपलोड कर कहा है की, ““…पूरा देश सेना और सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है।” मध्यप्रदेश के भाजपा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी के बयान को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश करना केवल सनसनी फैलाने और झूठ का माहौल बनाने का प्रयास है। सेना के शौर्य और पराक्रम पर राजनीति करना कांग्रेस की घृणित और निम्न मानसिकता को उजागर करता है। #OperationSindoor ने पाकिस्तान और कांग्रेस—दोनों को हिलाकर रख दिया है। देवड़ा जी को इसलिए भी निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे दलित समुदाय से आते हैं, और कांग्रेस को यह बात स्वीकार नहीं हो रही।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की बड़ी पार्टियों की और से लगातार गैरजिम्मेदाराना बयान देखें जा रहें है। जहां लोगों में एकजुटता और संघटन लाने की आवश्यकता है वहां राजनीतिक पार्टियां श्रेयवाद की राजनीति और बेतुके बयान देते दिखती है।

यह भी पढ़ें:

मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 4 करोड़ की एमडी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: बंगाल सरकार को तीन महीने में देना होगा 25% बकाया भुगतान

“सेना के शौर्य पर गर्व, तिरंगा यात्रा देशभक्ति का प्रतीक”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें