27 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस ने नागपुर क्यों आयोजित किया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह ?

कांग्रेस ने नागपुर क्यों आयोजित किया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह ?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश को संदेश देने के लिए नागपुर को चुना गया है

Google News Follow

Related

कांग्रेस आज अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है। यह स्थापना दिवस नागपुर में आयोजित किया गया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस ने अपना 130 वां स्थापना दिवस मनाने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर को क्यों चुना।सबसे बड़ी बात यह है कि नागपुर में ही आरएसएस का मुख्यालय है ,जिस पर राहुल गांधी हमेशा हमला बोलते रहते हैं। इसलिए जब कांग्रेस अपना 130 वां स्थापना दिवस मनाने के लिए नागपुर को चुना तो कई सवाल उठने लगे है।

इस संबंध में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश को संदेश देने के लिए नागपुर को चुना गया है ,उन्होंने आगे कहा कि यह देश को संदेश देने की कोशिश है कि पार्टी अपने मूल विचार से नहीं भटकी है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में मिलकर यह संदेश देने जा रहे हैं कि पार्टी अपने मूल विचार से नहीं भटकी है। अपने विचारधारा के साथ ही आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि नागपुर के इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल नहीं हो रही है। खबरों के अनुसार सोनिया गांधी की तबीयत ख़राब होने की वजह से वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी, वहीं प्रियंका गांधी उनके साथ हैं। बता दें कि, कांग्रेस के इस कार्यक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने के लिए आरएसएस के गढ़ नागपुर को चुना है।

ये भी पढ़ें

जानिये ED की चार्जशीट में प्रियंका गांधी का नाम क्यों, कौन है पाहवा?  

भारत जोड़ो यात्रा फेल! राहुल गांधी “भारत न्याय यात्रा” से फिर होंगे रिलॉन्च       

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी को पुतिन ने रूस आने का दिया न्योता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें