अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान का बंटवारा हिंदू और मुसलमान को अलग करके किया गया, जबकि कांग्रेस उस समय खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि उस वक्त कांग्रेस के नेताओं ने धर्मनिरपेक्षता का हवाला देकर इस बंटवारे का विरोध क्यों नहीं किया और भारत माता को बांटने से क्यों नहीं रोका।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच हरियाणा में ध्वजारोहण की लिस्ट को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। तीन बार जारी हुई लिस्ट में पहले दो बार कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज का नाम नहीं था, तीसरी लिस्ट में उनका नाम शामिल किया गया।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तंज कसा। हाल ही में राहुल गांधी के वकील की ओर से सुरक्षा को लेकर कोर्ट में याचिका दायर करने पर कहा कि राहुल गांधी के पास पहले से ही जेड प्लस सिक्योरिटी है, जो सुरक्षा का सर्वोच्च स्तर है।
पाक विदेश मंत्री ने कश्मीर मुद्दे को बताया अपनी न्यायसंगत मांग!



