27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का अपमान किया : भाजपा!

कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का अपमान किया : भाजपा!

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासियों का अपमान करती आई है।

Google News Follow
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने सख्त ऐतराज जताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों का अपमान करती रही है और पूरी पार्टी ही पगला गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासियों का अपमान करती आई है। मगर अब तो हद हो गई, जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान कर दिया गया। राष्ट्रपति पर दिया गया बयान पूरी तरह असंवैधानिक है। कांग्रेस सभी मर्यादाएं तोड़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी वर्ग का विरोध किया है, आदिवासी वर्ग में जन्म लेने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है और कहा है कि सत्ता न मिलने के कारण कांग्रेस पगलाई हुई है, यह लोग इतना खसिया गए हैं कि यह पद की गरिमा ही नहीं समझ रहे हैं।

कांग्रेस के लोग चाहे न्यायपालिका का पद हो या कोई संवैधानिक पद हो, चाहे राष्ट्रपति जैसा सर्वाच्च पद हो, निर्वाचन आयोग हो, हर पद के खिलाफ बोल रहे है। जिस कांग्रेस ने 40 साल तक सत्ता की मलाई खाई हो , जनता की कमाई लूटने वाले लुटेरे आज राष्ट्रपति के पद को भी गाली दे रहे है।

सारंग ने आगे कहा कि महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर ने सोचा होगा कि एक दिन जंगल की रखवाली करने वाला आदिवासी वर्ग इस देश की रखवाली और चौकीदारी करेगा, देश के स्वाभिमान को आगे बढ़ाएगा।

राष्ट्रपति पर अगर इस तरह के अशोभनीय शब्द कहेंगे तो यह समझ मे आ रहा है कि वे किस दौर से गुजर रहे है। हो सकता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दवाब और प्रभाव में खड़गे इस तरह की बदतमीजी कर रहे है। खड़गे से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
यह भी पढ़ें- 

भारतीय आईटी सेक्टर में पहली तिमाही में धीमी वृद्धि देखने को मिलेगी : रिपोर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें