33 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमराजनीतिआनंद शर्मा चले आजाद के राह? कांग्रेस को कटघरे में किया खड़ा 

आनंद शर्मा चले आजाद के राह? कांग्रेस को कटघरे में किया खड़ा 

कहा- शीर्ष पद के लिए गांधी परिवार का ही नाम क्यों ?  

Google News Follow

Related

कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में अहम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे से पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है।आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद से पहाड़ी प्रदेश में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि बीजेपी शासित राज्य में कांग्रेस खड़ा होने की कोशिश कर रही है,लेकिन उसके एक के  बाद एक नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। आनंद शर्मा कहना है कि कांग्रेस पार्टी हम सब कि, यह पार्टी केवल गांधी परिवार तक सीमित नहीं है।
आनंद शर्मा ने कांग्रेस में शीर्ष पद के लिए केवल गांधी परिवार का नाम आने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हम सभी की है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी को गांधी परिवार से हटकर भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीर्ष पद के लिए बनाई गई सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक ही सीमित है। आनंद शर्मा ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यह  कांग्रेस पार्टी का मजाक नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गुलाम नबी आजाद भी कश्मीर चुनाव समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भी इसे अपमान बताया था। अब गुलाम नबी आजाद के बाद आनंद शर्मा का इस्तीफा चर्चा का विषय बना हुआ है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझसे कौन बात करेगा। मेरे जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता को अब तक पार्टी में कोई सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा हूं। मुझे उनके जवाब का इंतज़ार है।

ये भी पढ़ें 

सांसद पूनम महाजन ने किया हनुमान मंदिर का उद्घाटन

दो साल में हर जिले में बनेंगे मेडिकल कॉलेज – देवेंद्र फडणवीस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,076फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें