25 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में प्रतापगढ़ी पर रार: आशीष राव देशमुख ने पद से दिया...

महाराष्ट्र में प्रतापगढ़ी पर रार: आशीष राव देशमुख ने पद से दिया इस्तीफा  

Google News Follow

Related

इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र कोटे से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना कांग्रेस को पड़ता दिख रहा है। जहां कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को नाराजगी भरा पत्र लिखा है तो महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव आशीष राव देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में नगमा, पवन खेड़ा और पृथ्वीराज चव्हाण ने नाराजगी जताई थी। लेकिन,अब यह रार इस्तीफे तक पहुंच गई है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाये जाने पर नाराजगी जताई है। देशमुख ने इसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि बाहरी उम्मीदवारों को थोपने से पार्टी कोई विकास नहीं होगा। आशीष राव देशमुख ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भी भेजा है। उन्होंने इसे अपने ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर किया है।

बता दें कि इस संबंध में कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने भी  सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें पूछा गया है क्या अब पार्टी को कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं। क्योंकि इमरान प्रताप गढ़ी ने हाल में कांग्रेस ज्वाइन की है। उन्होंने यह भी किया कि छह लाख वोट से हारे नेता को अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष बना दिया गया। ऐसे कई सवाल उन्होंने पत्र के माध्यम से सोनिया गांधी से पूछा है।

ये भी पढ़ें 

इमरान प्रतापगढ़ी की राज्यसभा उम्मीदवारी: कांग्रेस पर पड़ेगी भारी?

जब PM मोदी ने भीड़ में पेंटिंग लेकर खड़ी लड़की के लिए रुकवाई गाड़ी!   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,007फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें