27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियामाता सीता को लेकर कांग्रेस नेता विवादित का बयान, कहा-राम-रावण इसलिए थे...

माता सीता को लेकर कांग्रेस नेता विवादित का बयान, कहा-राम-रावण इसलिए थे पागल…..

राजस्थान के कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा ने  कहा कि माता सीता इतनी सुन्दर थीं कि राम और रावण दोनों उनके लिए पागल थे।     

Google News Follow

राजस्थान के कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा ने एक विवादित बयान देकर राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। अशोक गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गुढ़ा ने माता सीता को लेकर अपमानजनक बात कही। उन्होंने कहा कि माता सीता इतनी सुन्दर थीं कि राम और रावण दोनों उनके लिए पागल थे। राम और रावण जैसे लोग अगर राजा जनक की बेटी सीता के लिए पागल थे तो साफ है कि वह बहुत सुंदर रही होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि आज लोग आपके भाई अशोक गहलोत और सचिन पायलट के पीछे लगे हुए हैं,तो साफ है कि जरूर उनमें कोई क्वालिटी होगी। वहीं राजेन्द्र गुढ़ा के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी इस बयान को माता सीता का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस संबंध में कहा कि  यह कांग्रेस के लिए नया नहीं है। जिस कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का ही मानना है कि भगवान श्रीराम को कोई अस्तित्व नहीं है। इतना ही नहीं कांग्रेस की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दे कर भगवान के वजूद को नकार दिया था। बता दें कि गुढ़ा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें खुद के दम पर वोट मिलते हैं न कि किसी के सिंबल पर। इतना ही नहीं उन्होंने कहा एक बार फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बनाने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें 

 

तो 2075 में भारत दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, पिछड़ जाएगा US    

NCP टूट के बाद पहली बार एक मंच पर दिखेंगे PM मोदी, अजित और शरद पवार 

आधी रात को फडणवीस,शिंदे और पवार की बैठक, नतीजे पर बड़ा सस्पेंस! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें