28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमराजनीतिकांग्रेसी नेता रंधावा के बिगड़े बोल! कहा-मोदी को खत्म करें, देश बचाएं ...

कांग्रेसी नेता रंधावा के बिगड़े बोल! कहा-मोदी को खत्म करें, देश बचाएं  

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अगर देश को बचाना तो मोदी को खत्म करना होगा।     

Google News Follow
कांग्रेस नेता गलतियों से सीखने के बजाय, वही गलतियां बार बार दोहरा रहे हैं। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सोमवार को कहा कि अगर देश को बचाना है तो मोदी को खत्म करना होगा। इस दौरान उन्होंने अडानी अंबानी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो अडानी अंबानी को जेल में डाल देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर मोदी को खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए। अपनी लड़ाई को खत्म करो,मोदी को खत्म करने की बात करो। अगर मोदी खत्म हो जाएगा तो हिन्दुस्तान बच जाएगा। अगर मोदी रहा तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को अडानी मामले को लेकर राजस्थान राजभवन का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया भारत में व्यापार करने आई थी। जो भारत को कंगाल कर दिया। अब मोदी अडानी को ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर हिन्दुस्तान का सत्यानाश करेगा।
उन्होंने कहा कि एक बार फिर भारत गुलामी की ओर बढ़ रहा है। रंधावा ने कांग्रेस में फूट का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पास जो भी आते हैं वे कहते हैं कि हमे क्या बनाओगे। पहले कांग्रेस को तो बना लो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आने वाला कोई यह नहीं कहता है कैसे पार्टी को आगे ले जाना है। उन्होंने पार्टी में अनुशासनहीनता की बात करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में अनुशासन आ जाए तो अडानी को  हिंदुस्तान से बाहर निकाल देंगे।

ये भी पढ़ें 

अब निजी समारोहों में गूंजेंगी पंजाब पुलिस की बैंड, एक घंटे के देने होंगे इतने रुपए…

Old Pension Scheme: महाराष्ट्र के 18 लाख सरकारी कर्मचारी आज से हड़ताल पर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें