31 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमराजनीतिकांग्रेसी नेता करा रहे लोगों का मनोरंजन,आखिर राहुल गांधी पर क्या बोले...

कांग्रेसी नेता करा रहे लोगों का मनोरंजन,आखिर राहुल गांधी पर क्या बोले संजय निरूपम?

Google News Follow

Related

मुंबई। कोरोना संकट के बीच लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, ऐसे में कांग्रेस नेता अपने हास्यास्पद बयानों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। पांच राज्यो के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई बुरी दशा के बाद मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा है कि पार्टी को बचाने के लिए राहुल गांधी को तत्काल पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल में पार्टी का खाता न खुलने पर दुख जताते हुए निरुपम ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव को तीन साल बाकी हैं।

तीन साल लंबा समय होता है चुनावी तैयारी के लिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं। इसलिए पार्टी की कमान जल्द से जल्द उन्हें सौपी जानी चाहिए। निरुपम ने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी में मोदी का विकल्प देख रहा है। वे सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। उनकी बातों को लोग सराहना कर रहे हैं। इस लिए राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 साल से कांग्रेस के पास पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं है। यह किसी पार्टी के लिए ठीक बात नहीं है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी पराजय के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,186फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें