29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमराजनीतिअपने दिखा रहे आईना पर नहीं सुधर रहे कांग्रेसी! राहुल को छोड़,...

अपने दिखा रहे आईना पर नहीं सुधर रहे कांग्रेसी! राहुल को छोड़, ममता को चुना अपना नेता? जानिए क्या है मामला? 

Google News Follow
दिल्ली/भोपाल| पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की जीत से कांग्रेस के नेता बहुत ही खुश नजर आ रहे है. दो दिन पहले ही कांग्रेस के नेता संजय झा,कपिल सिब्बल के बेटे अखिल सिब्बल और मौजूदा प्रवक्ता रागिनी नायक ने इस संबंध में टिप्पणी की थी, लेकिन कांग्रेसी  नेताओं को परपीड़ा में परमान्द मिल रहा है। बंगाल में मिली करारी हार के बावजूद कांग्रेसी नेता अपनी हार का आत्मविश्लेषण करने के बजाय खुशियां मना रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व कमलनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी आज हमारे देश की नेता हैं। कपिल सिब्बल ने 5 राज्यों में मिली करारी हार पर चिंता जताई है।
ममता बनर्जी हमारी नेता हैं : कमलनाथ 
मध्य प्रदेश के पूर्व कमलनाथ ने कहा, ‘ममता बनर्जी आज हमारे देश की नेता हैं। वह लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने यह स्तर विधानसभा चुनाव में बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों की ओर से कड़ी टक्कर मिलने के बाद भी हासिल किया है।’ कमलनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी की केंद्र सरकार, पीएम मोदी, उनके मंत्रियों, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से लड़ाई थी।
इसके बाद भी उन्होंने सबको लट्ठ मारकर भगा दिया। हालांकि ममता को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कमलनाथ ने कहा कि इसके बारे में अभी नहीं कहा जा सकता। यूपीए की ओर से इस बारे में फैसला लिया जाएगा। बंगाल में जारी हिंसा और बीजेपी के आरोपों को लेकर भी कमलनाथ ने  कहा, ‘बीजेपी अब यह प्रचार करना चाहती है कि बंगाल में हिंसा हो रही है। हिंसा को अपनाना गलत बात है। मैंने फोन पर ममता बनर्जी से बात की है और सभी लोगों से कहा है कि वे हिंसा से दूर रहें।’ कमलनाथ ने कहा कि मैंने ममता बनर्जी को मध्य प्रदेश आने का भी निमंत्रण दिया है।
कपिल सिब्बल ने अपने  गिरेबान में झांकने दी सलाह
कपिल सिब्बल ने कहा, “हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। यह असम और केरल में विफल रही। पार्टी पश्चिम बंगाल में एक भी सीट सुरक्षित नहीं कर सकी।” उन्होंने कहा, “अब जब पार्टी की ओर से आवाज उठाई जा रही है, तो इस मामले पर गौर किया जाना चाहिए।” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वह कांग्रेस के प्रदर्शन के मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और उचित समय पर इस मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, “हम अपने विचार पेश करेंगे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें