28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी का बड़ा बयान​, ​गहलोत के लिए बड़ा झटका !

राहुल गांधी का बड़ा बयान​, ​गहलोत के लिए बड़ा झटका !

अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का पद छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्हें डर है कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया तो उनके प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

Google News Follow
कांग्रेस इस समय पार्टी अध्यक्ष चुनाव को लेकर रस्साकस्सी चल रही है और पहली बार गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के कई नेता होड़ में हैं, लेकिन राहुल गांधी के एक बयान के चलते अशोक गहलोत के मुकाबले से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है| ​
​राहुल गांधी ने कहा है कि वह कांग्रेस के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के नियम से सहमत हैं। इससे स्पष्ट है कि जो व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा उसे अपना अन्य पद छोड़ना होगा।​ राहुल गांधी ने केरल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने उदयपुर में एक वादा किया है और हमें उम्मीद है कि इसे पूरा किया जाएगा।

​कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार 71 वर्षीय अशोक गहलोत के नाम ​को​ लेकर प्राथमिकता दे रहा​ है​, लेकिन अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का पद छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्हें डर है कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया तो उनके प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट मुख्यमंत्री बन जाएंगे। 2020 में सचिन पायलट ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बगावत का आह्वान करके सरकार को लगभग गिरा दिया​ था​।

​राजस्थान के उदयपुर में हुई तीन दिवसीय बैठक में कांग्रेस ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम अपनाया। इस बैठक में पार्टी में आंतरिक बदलाव और चुनाव पर चर्चा हुई।

​राहुल गांधी के इस बयान ​से​ अशोक ​​गहलोत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है​|​​ क्योंकि अशोक गहलोत ने बुधवार को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी​|​​ इस मौके पर बोलते हुए राहुल गांधी ने याद दिलाया कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद एक वैचारिक पद होता है​|​​ उन्होंने कहा​ कि जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनता है, उसे पता होना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है।

​यह भी पढ़ें-

HC का आदेश: नगर आयुक्त ​पेश करें ​मुंबई की बदहाल सड़कों की ​रिपोर्ट ​?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें