28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमराजनीति'कांग्रेस न भूले की शिवसेना की वजह से उनकी सीटें बढ़ी': संजय...

‘कांग्रेस न भूले की शिवसेना की वजह से उनकी सीटें बढ़ी’: संजय राऊत

अगर कोई मतभेद है तो दोबारा बैठक होगी और वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे।

Google News Follow

ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि, हमारी वजह से लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है, लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी महाविकास अघाड़ी मिलकर चुनाव लड़ेगी।

क्या लोकसभा में जीत के बाद कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा है? इस सवाल का जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा कि न सिर्फ कांग्रेस बल्कि महाविकास अघाड़ी का भी आत्मविश्वास बढ़ा है। आत्मविश्वास तभी बढ़ेगा जब विधानसभा के लिए भी तीनों दल मिलकर काम करेंगे। तीनों पार्टियां विधानसभा में उसी तरह लड़ेंगी जैसे लोकसभा में लड़ी थीं। लोकसभा चुनाव में हमारी वजह से राज्य में कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं।उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, इसलिए वो अकेले नहीं लडेंगे, उनके वरिष्ठ नेता ऐसा विचार नहीं करेंगे। जब तक तीनों पार्टियां एक साथ नहीं आएंगी, भरोसा कैसे बढ़ सकता है। संजय राउत ने दावा किया है कि हमने उनकी सीटें बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें:

हरिद्वार के लक्सर में तोडा गया मस्जिद का अवैध निर्माण!

प्रसाद के लड्डू में पशु चर्बी के प्रकरण में पुजारी की एंट्री, किया बड़ा खुलासा!

केंद्रीय मंत्री ने मंगवाई ‘तिरूपती के लड्डू की रिपोर्ट’, हो सकती है बड़ी कारवाई !

संजय राउत ने यह भी कहा कि महाविकास अघाड़ी की सीटों के बंटवारे को लेकर एक अहम बैठक होगी और जीतने वाले उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा। राउत ने यह भी कहा कि अगर कोई मतभेद है तो दोबारा बैठक होगी और वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे। इस बीच, राउत से राज्य में बन रहे तीसरे गठबंधन के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान संजय राउत ने कहा कि तीसरा मोर्चा सिर्फ सत्ताधारियों के फायदे के लिए होती है इससे विपक्ष के वोट्स टूटते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें