24 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमदेश दुनियापप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, सीएम का...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, सीएम का पुतला फूंका​!

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्यद्वार पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। 

Google News Follow

Related

पटना के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में दोषियों के अब तक गिरफ्तार नहीं होने तथा न्याय के लिए आवाज उठाने वाले सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ बिहार कांग्रेस के नेता रविवार को सड़क पर उतरे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्यद्वार पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर राज्य की सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य में बैठी संघी मानसिकता से पोषित सरकार के द्वारा बिहार की बेटियों के साथ किए जा रहे अन्याय और अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों की हर लड़ाई का नेतृत्व कांग्रेस ने किया है और आगे भी करती रहेगी।

नेताओं ने कहा कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव लगातार छात्रा मौत मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य की सरकार पर हमलावर हैं। उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है। उनकी गिरफ्तारी राज्य की निकम्मी सरकार द्वारा मौत के मामले को दबाने के लिए की गई है।

कांग्रेस के नेताओं ने बिहार की एनडीए सरकार को निरंकुश बताते हुए कहा कि हम मांग करते हैं कि छात्रा और उसके परिवार को अविलंब न्याय मिले। नाहक राज्य की एनडीए सरकार सांसद के संवैधानिक अधिकारों को अपने पुलिस के जोर से दबाने का कुत्सित प्रयास न करे।

विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मृत छात्रा के परिवार के साथ न्याय मिलने तक खड़े रहने की बात दोहराई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक सीटिंग सांसद को आधी रात गिरफ्तार कर लोकतंत्र पर सीधा हमला किया गया है और यह सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है और सरकार से मांग करती है कि तत्काल इस राजनीतिक प्रतिशोध को बंद किया जाए।

विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह, रौशन कुमार सिंह, कुमार आशीष, पंकज यादव, असितनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।​ 

 
यह भी पढ़ें-

सिंधु जल संधि निलंबन के बाद सरकार ने चेनाब पर तेज़ की सावलकोट बांध परियोजना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें