29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस का राष्ट्रपति पर अपमानजनक टिप्पणी, सोनियां-स्मृति में नोंक-झोंक

कांग्रेस का राष्ट्रपति पर अपमानजनक टिप्पणी, सोनियां-स्मृति में नोंक-झोंक

कांग्रेस ने सोनिया गांधी की नेतृत्व में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक गरीब आदिवासी परिवार की महिला का अनादर और राष्ट्रपति पद की गरीमा पर प्रहार करते हुए संविधान को आहत करने का कार्य किया है|

Google News Follow
कांग्रेस सांसद व नेता सदन अधीर रंजन चौधरी द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर संसद में जोरदार हंगामा हुआ| चौधरी के राष्ट्रपत्नी बोलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है| राष्ट्रपति को लेकर किये गए अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने को कहा| इस बात को लेकर स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी में तीखी बहस भी हुई| इस बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्षा ने अपना आपा खोते  “तुम मुझसे बात मत करो” तक कह दिया|

बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोल दिया| इसके बाद अधीर रंजन ने बाद में माफ़ी मांगते हुए कहा की भूल हो गयी और उनकी जुबान फिसल गई थी| देश के सर्वोच्च पद पर कांग्रेस की ओर से की जा रही अपमानजनक टिप्पणी के बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर होती दिखाई दे रही है|
 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी के बयान का जिक्र किया, उन्होंने कहा, कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है| कांग्रेस ने सोनिया गांधी की नेतृत्व में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक गरीब आदिवासी परिवार की महिला का अनादर और राष्ट्रपति पद की गरीमा पर प्रहार करते हुए संविधान को आहत करने का कार्य किया है|
 
हंगामे के बाद लोकसभा की कार्रवाई स्थगित की गयी| सदन के बाहर जा रही सोनिया गांधी ने जब पूछा कि मेरा नाम कौन ले रहा था तो पास ही खड़ी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान ने कहा मैडम मैंने आपका नाम लिया और कांग्रेस अध्यक्षा होने के कारण राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर आपको इस्तीफा देना चाहिए|इस पर कांग्रेस अध्यक्षा ने स्मृति ईरानी को कड़े व कठोर लहजे में “तुम मुझसे बात मत करो” तक कह दिया| इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सोनिया गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सवाल करने पर इतना भड़क गईं कि भाजपा नेताओं से उन्होंने बदतमीजी की।
यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री शिंदे ने बालासाहेब के पुराने शिवसैनिकों से की मुलाकात 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें