उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पाकिस्तान के पक्ष में बयान देते हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए। इनके सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हुए सेना के शौर्य के बारे में संदेह जाहिर करते हैं। यह कांग्रेस का चरित्र है।
उल्लेखनीय है कि भारत-पाक के बीच सीजफायर की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए जाने पर विपक्षी दलों ने ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि यह दो देशों की बात थी, इसमें ट्रंप की एंट्री क्यों हुई।
विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और इसी के साथ संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की गई है। विपक्षी दलों का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ वह सरकार और सेना के साथ पूरी तरह खड़े रहे। इसीलिए, सीजफायर किन कारणों की वजह से किया गया, इसके बारे में देश को जानकारी मिलनी चाहिए।
ऑपरेशन सिंदूर सफलता के बाद पीएम मोदी आज 8 बजे करेंगे संबोधन!



