27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाशिवसेना नेता पर ED की छापामारी, करोड़ों के भ्रष्टाचार का खुलासा -...

शिवसेना नेता पर ED की छापामारी, करोड़ों के भ्रष्टाचार का खुलासा – सोमैय्या

शिवसेना नेता यशवंत जाधव और विधायक यामिनी यशवंत की ओर से 24 महीने में मुंबई में एक हजार घर, दुकान, गालों के साथ 36 बिल्डिंग (पुरानी पगड़ी वाली इमारतें) की खरीदी की गयी है|

Google News Follow

मुंबई महापालिका के स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पर ईडी की छापामारी की गयी| मुंबई महापालिका चुनाव की पूर्व संध्या पर यह कार्रवाई शिवसेना की मुश्किलों को बढ़ाती दिखाई दे रही है| इसी बीच भाजपा नेता किरीट सोमय्या ने काफी चौकाने वाली जानकारी का खुलासा किया गया है|

किरीट सोमय्या ने ट्वीट कर कहा कि शिवसेना नेता यशवंत जाधव और विधायक यामिनी यशवंत की ओर से 24 महीने में मुंबई में एक हजार घर, दुकान, गालों के साथ 36 बिल्डिंग (पुरानी पगड़ी वाली इमारतें) की खरीदी की गयी है| सोमय्या ने कहा कि एक हजार करोड़ रूपये का घोटाला बाहर आया हुआ है| ईडी की ओर से इसकी जांच की जा रही है| उन्होंने कहा कि जल्द ही ईडी की ओर से कार्रवाई भी किया जायेगा|

यशवंत जाधव और सहयोगी विधायक पत्नी यामिनी जाधव से आयकर विभाग द्वारा पूछताछ की गयी है| भाजपा के सोमैय्या ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि दो वर्ष से जाधव परिवार की ओर 36 बिल्डिंग की खरीदी की गयी है| इस प्रकार से उनके द्वारा एक हजार फ़्लैट, गाले और ऑफिस खरीदी करने का दावा भी किया गया| भाजपा के सोमैय्या ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने ने 24 महीना में किये गए एक हजार करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होने की बात कही गई है|

किरीट सोमैया की ओर महाविकास आघाडी सरकार के नेताओं के नामों की सूचि भी जारी किया है| उनके​​ द्वारा इन नेताओं के भ्रष्टाचार को बाहर निकालने की भी बात कही है| इसके बाद नयी सूचि में यशवंत जाधव, मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर और यामिनी जाधव के नाम शामिल हैं| इससे पहले सोमैय्या ने 12 नेताओं की एक सूचि की घोषणा की गयी है, जिसमें संजय राऊत, अनिल परब, सुजीत पाटेकर, अजित पवार, हसन मुश्रीफ, भावना गवली, प्रताप सरनाईक, आनंद अडसुल, रविंद्र वायकर, अनिल देशमुख, नवाब मलिक और जितेंद्र आव्हाड आदि का नाम शामिल किया गया था|

​​यह भी पढ़ें-

​​दाभोलकर हत्या: कबूला मारी गोली और दी गयी थी बम बनाने की ट्रेनिंग-आरोपी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें