28.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिराहुल गाँधी की विदेश यात्राओं पर CRPF की आपत्ति!

राहुल गाँधी की विदेश यात्राओं पर CRPF की आपत्ति!

सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने को बताया बड़ा खतरा

Google News Follow

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने नया अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने 10 सितंबर को लिखे पत्र में कहा कि राहुल गाँधी कई बार बिना पूर्व सूचना दिए विदेश रवाना हो जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा होता है।

राहुल गाँधी को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा CRPF उपलब्ध कराती है। एजेंसी का कहना है कि अगर यात्रा कार्यक्रम की जानकारी समय रहते साझा नहीं की जाती, तो सुरक्षा तंत्र कमजोर हो सकता है और संभावित जोखिम बढ़ जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब CRPF ने राहुल गाँधी को चेतावनी दी हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा चुकी है।

इस बार मामला गंभीर मानते हुए CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी पत्र भेजा है, ताकि पार्टी स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जा सके। हाल ही में राहुल गाँधी की लगातार विदेश यात्राओं को लेकर चर्चा भी तेज रही है।

सुरक्षा एजेंसी ने साफ किया है कि ऐसे कदम न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन हैं, बल्कि राहुल गाँधी की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है या नहीं।

यह भी पढ़ें:

आसाम: पीएम मोदी रखेंगे 7000 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट की नींव!

महाराष्ट्र: ईद-ए-मिलाद जुलूस में औरंगजेब की तस्वीर पर चढ़ाया दूध, फिर उछला विवाद !

ISIS के 5 आतंकी गिरफ्तार; “गजवा-ए-हिंद” का प्लान, नाकाम !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें