31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमक्राईमनामाबदलते संघर्षों में साइबर हमले, दुष्प्रचार और आर्थिक दबाव नई चुनौतियां :...

बदलते संघर्षों में साइबर हमले, दुष्प्रचार और आर्थिक दबाव नई चुनौतियां : राजनाथ!

रक्षा मंत्री नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि भारत के लिए इन बदलावों का विशेष महत्व है।

Google News Follow
वैश्विक शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। दुनिया में रणनीतिक प्रभाव के नए केंद्र उभर रहे हैं और पारंपरिक गठजोड़ एवं साझेदारियां भी नए सिरे से आकार ले रही हैं। ऐसे बदलते परिदृश्य में भारत को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यह बात नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा चुनौतियां केवल पारंपरिक सैन्य खतरों तक सीमित नहीं हैं। साइबर हमले, दुष्प्रचार, आर्थिक दबाव, आपूर्ति श्रृंखला में बाधा और हाइब्रिड युद्ध के नए तरीके भी सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहे हैं। अब आंतरिक और बाहरी सुरक्षा तथा शांति और संघर्ष के बीच की सीमाएं भी धुंधली होती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति, लंबी जमीनी सीमाएं, समुद्री हित और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां उसे जटिल रणनीतिक परिस्थितियों में रखती हैं। इसलिए केवल मौजूदा खतरों का जवाब देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का अनुमान लगाकर तैयारी करना भी जरूरी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले अक्सर सीमित जानकारी और समय के बीच लेने पड़ते हैं। ऐसे में रणनीतिक नेतृत्व के लिए विवेकपूर्ण निर्णय और उनके सैन्य, आर्थिक, कूटनीतिक प्रभावों का आकलन आवश्यक है।

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस तकनीक को भविष्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, आईआईटी मद्रास के सहयोग से रणनीतिक नेतृत्व एवं लोक नीति में कार्यकारी एमबीए कार्यक्रम की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम बताया।

रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि नेशनल डिफेंस कॉलेज को रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर सीमा प्रबंधन, समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे विषयों पर गहन अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत संप्रभुता के सम्मान, आपसी विश्वास और साझा जिम्मेदारियों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को महत्व देता है।

​यह भी पढ़ें-

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर हाई शुगर, सॉल्ट, फैट चेतावनी अनिवार्य!

हरभजन ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत याद की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें