हरियाणा में इंडियन नैशनल कांग्रेस के कद्दावर नेताओं पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लग रहें है। पार्टी की हरियाणा इकाई में महिला कांग्रेस की एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए उनके परिवार ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और गांधी परिवार से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं मिला।
आरोप लगाने वाली महिला हरियाणा में महिला कांग्रेस की महासचिव रहीं है। सोमवार (9 मार्च) को आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उनके पति गौरव कुमार ने चुनाव टिकट की उम्मीद में पार्टी नेतृत्व के सामने कई मांगें पूरी कीं, लेकिन अंत में उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। उन्होंने कहा, “हमने करोड़ों रुपये दिए हैं…हमें झूठी उम्मीदें दी गईं…हाईकमान हमें धोखा दे रहा है…वे हमसे पैसे ले रहे हैं, लेकिन हमें कोई लाभ नहीं मिल रहा है।”
गांधी परिवार और शीर्ष नेताओं पर आरोप:
नेता ने आरोप लगाया कि उनके पति गौरव कुमार ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं तक पैसे पहुंचाए। उनके मुताबिक यह नकद नेताओं के निजी सहायकों के माध्यम से दी गई। उन्होंने जिन नेताओं के नाम लिए उनमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और के. सुरेश शामिल हैं। उन्होंने कहा,”हमने सबकी मांगें पूरी कीं, लेकिन हमें विधानसभा का टिकट देने का झूठा भरोसा दिया गया।”
Delhi: Gaurav Kumar, husband of a Haryana Mahila Congress general secretary, claimed he paid money to Congress leaders in exchange for an Assembly election ticket for his wife
Gaurav Kumar's wife says, "I submitted my resignation 12 days ago, which has still not been accepted…… pic.twitter.com/39BFYOBLTU
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
महिला नेता ने यह भी कहा कि उनका परिवार पिछले 56 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और वह स्वयं दलित समुदाय से आती हैं। उन्होंने कहा कि वह एक शहीद की बेटी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके परिवार के साथ धोखा किया गया।
पति ने दी खुली चुनौती:
इस पूरे मामले में महिला नेता के पति गौरव कुमार ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे चैट मौजूद हैं जिनमें कथित तौर पर पैसे लेने की बात स्वीकार की गई है।
गौरव कुमार ने कहा, “..चैट में उन्होंने खुद माना है कि हां, उन्होंने पैसे लिए हैं। मैंने अभी तक सिर्फ तीन या चार नेताओं के नाम बताए हैं, लेकिन और भी बहुत सारे हैं… मैं राहुल गांधी को खुली चुनौती दे रहा हूं… मैं आपको आईना दिखाऊंगा कि आपके अपने घर में क्या हो रहा है, और आपके सीनियर नेता क्या कर रहे हैं… या तो वे आपके साथ कुछ गलत कर रहे हैं, या आप खुद करवा रहे हैं…”
Delhi: Gaurav Kumar, husband of a Haryana Mahila Congress general secretary, claimed he paid money to Congress leaders in exchange for an Assembly election ticket for his wife
He says, "…In the chats, they themselves have admitted that yes, they took the money. I have only… pic.twitter.com/MGqcNj3E61
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
इन आरोपों के सामने आने के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोपों की जांच होती है और इनमें कोई ठोस सबूत सामने आते हैं, तो यह मामला पार्टी के भीतर टिकट वितरण और फंडिंग को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद बन सकता है।
यह भी पढ़ें:
बहरीन: ईरान मिसाइल हमलों का महिमामंडन करने वाले 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी गिरफ्तार
विश्व कप विजेताओं पर बरसा पैसा, BCCI देगा 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम
राफेल विमान के कंट्रोल सिस्टम के लिए भारतीय कंपनी हिकल के साथ बड़ा समझौता
