36 C
Mumbai
Friday, March 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदलित कांग्रेस नेता का सनसनीखेज आरोप: ‘टिकट के लिए गांधी परिवार समेत...

दलित कांग्रेस नेता का सनसनीखेज आरोप: ‘टिकट के लिए गांधी परिवार समेत शीर्ष नेताओं को दिए करोड़ों’

टिकट ना मिलने पर पार्टी से दिया इस्तीफा

Google News Follow

Related

हरियाणा में इंडियन नैशनल कांग्रेस के कद्दावर नेताओं पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लग रहें है। पार्टी की हरियाणा इकाई में मह‍िला कांग्रेस की एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए उनके परिवार ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और गांधी परिवार से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं मिला।

आरोप लगाने वाली महिला हरियाणा में मह‍िला कांग्रेस की महासचिव रहीं है। सोमवार (9 मार्च) को आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उनके पति गौरव कुमार ने चुनाव टिकट की उम्मीद में पार्टी नेतृत्व के सामने कई मांगें पूरी कीं, लेकिन अंत में उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। उन्होंने कहा, “हमने करोड़ों रुपये दिए हैं…हमें झूठी उम्मीदें दी गईं…हाईकमान हमें धोखा दे रहा है…वे हमसे पैसे ले रहे हैं, लेकिन हमें कोई लाभ नहीं मिल रहा है।”

गांधी परिवार और शीर्ष नेताओं पर आरोप:

नेता ने आरोप लगाया कि उनके पति गौरव कुमार ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं तक पैसे पहुंचाए। उनके मुताबिक यह नकद नेताओं के निजी सहायकों के माध्यम से दी गई। उन्होंने जिन नेताओं के नाम लिए उनमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और के. सुरेश शामिल हैं। उन्होंने कहा,”हमने सबकी मांगें पूरी कीं, लेकिन हमें विधानसभा का टिकट देने का झूठा भरोसा दिया गया।”

महिला नेता ने यह भी कहा कि उनका परिवार पिछले 56 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और वह स्वयं दलित समुदाय से आती हैं। उन्होंने कहा कि वह एक शहीद की बेटी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके परिवार के साथ धोखा किया गया।

पति ने दी खुली चुनौती:

इस पूरे मामले में महिला नेता के पति गौरव कुमार ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे चैट मौजूद हैं जिनमें कथित तौर पर पैसे लेने की बात स्वीकार की गई है।

गौरव कुमार ने कहा, “..चैट में उन्होंने खुद माना है कि हां, उन्होंने पैसे लिए हैं। मैंने अभी तक सिर्फ तीन या चार नेताओं के नाम बताए हैं, लेकिन और भी बहुत सारे हैं… मैं राहुल गांधी को खुली चुनौती दे रहा हूं… मैं आपको आईना दिखाऊंगा कि आपके अपने घर में क्या हो रहा है, और आपके सीनियर नेता क्या कर रहे हैं… या तो वे आपके साथ कुछ गलत कर रहे हैं, या आप खुद करवा रहे हैं…”

इन आरोपों के सामने आने के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोपों की जांच होती है और इनमें कोई ठोस सबूत सामने आते हैं, तो यह मामला पार्टी के भीतर टिकट वितरण और फंडिंग को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद बन सकता है।

 

यह भी पढ़ें:

बहरीन: ईरान मिसाइल हमलों का महिमामंडन करने वाले 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी गिरफ्तार

विश्व कप विजेताओं पर बरसा पैसा, BCCI देगा 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम

राफेल विमान के कंट्रोल सिस्टम के लिए भारतीय कंपनी हिकल के साथ बड़ा समझौता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें