28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटडेलिगेशन ने पाकिस्तान को बेनकाब किया, शाइना का राउत पर वार!

डेलिगेशन ने पाकिस्तान को बेनकाब किया, शाइना का राउत पर वार!

कई ऐसे छोटे देश जैसे कांगो, सिएरा लियोन,अबूधावी, लाइबेरिया में भारत कभी पहुंचा ही नहीं था। इस डेलिगेशन ने इन देशों के साथ भी भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा की है।

Google News Follow
शिवसेना नेता और प्रवक्ता शाइना एनसी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ओर से विदेशों में भेजे गए सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर बात की। उन्होंने कहा कि डेलिगेशन ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और आतंकवाद के संरक्षण में पाकिस्तान की भूमिका को बेनकाब करने का काम किया है।

शाइना ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि सात डेलिगेशन में 59 सांसदों ने 33 देश में भारत की प्रतिक्रिया रखी थी। कई ऐसे छोटे देश जैसे कांगो, सिएरा लियोन,अबूधावी, लाइबेरिया में भारत कभी पहुंचा ही नहीं था। इस डेलिगेशन ने इन देशों के साथ भी भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा की है।

उन्‍होंने कहा कि इस डेलिगेशन के जाने के बाद पाकिस्‍तान के समर्थन वाले देशों ने भी भारत की नीति की सराहना की है। आतंक को लेकर इन देशों ने अपना नजरिया बदल दिया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस डेलिगेशन में भारत के साथ खड़े रहने का हर एक पार्टी को मौका मिला है। विपक्ष के नेताओं को इसमें शामिल किया गया है।

संजय राउत के बयान पर उन्‍होंने कहा कि वे बेवजह की बातें करते रहते हैं। डेलिगेशन बडे़ देश में गया या छोटे देश में, भारत की भूमिका तो विश्व भर में गई है कि हम आतंक के खिलाफ हैं।

पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम पूरे विश्व में हुआ है। संजय राउत को मौका नहीं मिला इसलिए यह उपलब्धि वह पचा नहीं पा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आतंक के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सामने अपनी नीति स्पष्ट की है।

बता दें कि संजय राउत ने कहा था ये डेलिगेशन छोटे-छोटे देशों में गए हैं, ऐसे देशों में, जिनके नाम भी नहीं सुने।

वहीं, मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले के मामले में अभिनेता डीनो मौर्या और ईडी के पूछताछ पर उन्‍होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है और डीनो मौर्या अपना जवाब दे रहे हैं। कानून अपना काम कर रहा है, सच्चाई सबके सामने आना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

सिर्फ तुम’ के 26 साल पूरे, अनीस बज्मी बोले- कुछ कहानियां अमर होती हैं!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें