28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली विधानसभा: सदन में छाया रहा कैग रिपोर्ट में 'शराब नीति', निर्विरोध...

दिल्ली विधानसभा: सदन में छाया रहा कैग रिपोर्ट में ‘शराब नीति’, निर्विरोध चुने गए डिप्टी स्पीकर बिष्ट!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर CAG की रिपोर्ट पेश की थी|

Google News Follow

दिल्ली विधानसभा का सत्र का गुरुवार का तीसरा दिन है| बता दें कि पहले विधानसभा का यह सत्र तीन दिन चलना था, लेकिन अब इस सत्र को 3 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है| 25 फरवरी को सदन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर CAG की रिपोर्ट पेश की थी| वहीं आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को 25 फरवरी के सदन में दिनभर के लिए निष्कासित कर दिया गया था| इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव किया गया| 

कैग रिपोर्ट में प्रस्तुत ‘आप’ की शराब नीति को लेकर सदन में भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब आप सत्ता में आई इन्होंने खुद को ईमानदार और पारदर्शी पार्टी कहा था, लेकिन अब ये पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई| शायराने अंदाज में उन्होंने ‘आप’ हमला बोलते हुए कहा कि सियासत की गली में ईमान बिक रहा था, जो पहरेदार था वो चोर दिख रहा था. शराब की बोतल में इरादे घुल गए, जनता की दौलत से शीश महल संवर रहा था|

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि ये वही पार्टी है जो ईमानदारी और पारदर्शिता के दावे करती थी, लेकिन आज भ्रष्टाचार के दलदल में अंतर तक डूबी हुई है| कैग ने दिल्ली की शराब नीति अनियमितता और भ्रष्टाचार को उजागर किया है| इस नीति से दिल्ली को 2002 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ|  

विधायक सतीश ने सदन में केजरीवाल सरकार और उनके नेताओं को घेरते हुए कहा कि शराब नीति के जरिए खास लोगों को फायदा पहुंचाया गया| शराब नीति में बदलाव के लिए कोई परमिशन नहीं ली| केजरीवाल ने पारदर्शिता की धज्जियां उड़ाई है| शराब माफिया और सरकार का पूरा गठजोड़ था| 

दिल्ली के डिप्टी स्पीकर चुनाव को लेकर भाजपा मोहन सिंह बिष्ट को निर्विरोध डिप्टी स्पीकर चुना गया| यहां आपको ये भी बता दें कि डिप्टी स्पीकर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने आवेदन नहीं किया था| 

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा,10 साल से यहां दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई| हम किसी को ऐसी साजिश नहीं करने देंगे कि दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा न हो| उन्होंने  ‘आप’ के विधायकों के निलंबन का फैसला स्पीकर का फैसला है| मुझे लगता है कि अब आप लोगों को समझ लेना चाहिए कि उन्हें दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए और सदन को गरिमापूर्ण तरीके से चलाना चाहिए|  

सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा के विधायक विजय गोयल ने कहा, “आप अपने भ्रष्टाचारों पर सीएजी रिपोर्ट को छिपाने के लिए ‘आप’ हंगामा कर सदन को चलने नहीं दे रही है| मुझे लगता है कि वे जनता की नजरों में और गिर जाएंगे| मुझे लगता है कि यह सही नहीं है| स्पीकर ने कहा है कि हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं”| 

यह भी पढ़ें-

बिहार: नीतीश के चहेते विधायक ने शिक्षक पर तानी पिस्टल, दी धमकी, कहा- घर खाली करो..!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें